{"_id":"662a95af5bbee46f43043874","slug":"damoh-three-masked-miscreants-looted-five-tola-gold-from-bike-riders-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: तीन नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवारों से लूटा पांच तोला सोना, रास्ते में रोककर मारपीट कर छीने जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: तीन नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवारों से लूटा पांच तोला सोना, रास्ते में रोककर मारपीट कर छीने जेवरात
Thu, 25 Apr 2024 11:11 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:11 PM IST
सार
सागर में सोने से भरा बैग छीनने का मामला सामंने आया है। बदमाशों ने पहले तो मारपीट की फिर पांच तोले सोने के जेवरात ले भागे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
दमोह में लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह देहात थाना क्षेत्र के कोरोंसा गांव के समीप गुरुवार शाम बैंक से सोना लेकर जा रहे दो बाइक सवार युवकों के साथ तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की है। आरोपी बाइक से सागर की ओर भागे हैं जिनकी पुलिस के द्वारा तलाश की जा रही है उनका बाइक नंबर ट्रेस हो गया है।
जानकारी के अनुसार सागर जिले के गढ़ाकोटा निवासी रामरतन पटेल अपने एक साथी शुभम ठाकुर के साथ दमोह में सागर नाका के समीप भारतीय स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा से पांच तोला सोना निकालकर बाइक से गढ़ाकोटा लौट रहे थे। इसी बीच सागर नाका चौकी के कोरांसा गांव के एक बाइक पर तीन नकाबपोश युवकों ने उन्हें रोककर उनसे मारपीट कर दी और सोने के जेवर से भरा बैग को छुड़ाकर बाइक पर सवार होकर सागर की ओर भाग निकले। थोड़ी दूर पर राजस्व के कार्य से खड़े शासकीय कर्मचारी ने आरोपियों का भागते हुए वीडियो भी बना लिया था। घटना की जानकारी पीडित द्वारा तत्काल ही पुलिस को दी गई।
सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर तीनों युवकों की तलाश की जा रही है। उनकी गाड़ी का नंबर भी प्राप्त हो चुका है वह शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में आ जाएंगे।
विज्ञापन
चप्पे चप्पे पर पुलिस
गुरुवार दोपहर जब समूचे जिले में चुनाव सामग्री वितरण के चलते जिले में चारों ओर पुलिस प्रशासन के अधिकारी चप्पे-चप्पे पर मौजूद थे। उसके बाद भी आरोपियों ने बड़ी ही आसानी से लूट की घटना को अंजाम दे दिया।