फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Red faced monkeys have become a problem for the people

Damoh News: लोगों के लिए परेशानी बने लाल मुंह के बंदर, युवक का मोबाइल छीना, फिर एक घंटे तक वीडियो देखता रहा

Thu, 14 Nov 2024 09:57 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 14 Nov 2024 09:57 AM IST
सार

बंदर फोन छीनने के बाद दुकानों के ऊपर इधर-उधर घूमता रहा। वहां मौजूद लोग लगातार मोबाइल पर घंटी बजाते रहे, उन्हें उम्मीद थी कि रिंगटोन सुनकर बंदर फोन छोड़ देगा। लेकिन, रिंगटोन बजने पर बंदर मोबाइल को कान से लगाकर सुनने लगा। इस तरह युवक करीब एक घंटे तक मोबाइल के लिए परेशान हुआ।  

विज्ञापन
Damoh Red faced monkeys have become a problem for the people
मोबाइल देखता बंदर, लोगों की लगी भीड़

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा नगरीय इलाके में लाल मुंह वाले बंदरों का झुंड तेजी से बढ़ता जा रहा है। ये बंदर पूरे दिन दुकानों और घरों की छतों पर घूमते रहते हैं। अब तो ये बंदर लोगों के हाथ में दिखने वाली चीजें भी छीनने लगे हैं। बुधवार शाम को एक बंदर ने वीडियो देख रहे एक युवक का मोबाइल छीन लिया और खुद ही वीडियो देखने लगा। लगभग एक घंटे बाद, जब उसे काफी मात्रा में खाने की सामग्री दिखाई दी, तब उसने मोबाइल छोड़ा।
विज्ञापन


एक बंदर एक राहगीर के कंधे पर बैठ गया। पहले तो राहगीर डरकर भागा, लेकिन जब बंदर उसके सिर से नहीं उतरा, तो वह उसे सिर पर बैठाकर ही घूमता रहा। यह नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। गौरतलब है कि लाल मुंह वाले बंदर अब जंगली जीव की श्रेणी से बाहर हो गए हैं, इसलिए उनकी देखभाल का जिम्मा वन विभाग पर नहीं है।
विज्ञापन


बुधवार शाम को तारादेही मार्ग पर रमेश यादव की चाय की दुकान पर धनी लोधी अन्य लोगों के साथ बैठा हुआ मोबाइल पर वीडियो देख रहा था। लाल मुंह का एक बंदर दुकान की छत पर बैठा यह सब देख रहा था। अचानक वह नीचे आया और मोबाइल छीनकर ऊपर चढ़ गया और वीडियो देखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल छिन जाने के बाद युवक और उसके साथियों ने बंदर से मोबाइल वापस लेने की काफी कोशिश की, लेकिन बंदर ने फोन नहीं छोड़ा। काफी समय बाद, जब बंदर ने मोबाइल छोड़ा, तब युवक ने राहत की सांस ली।

बंदर फोन छीनने के बाद दुकानों के ऊपर इधर-उधर घूमता रहा। वहां मौजूद लोग लगातार मोबाइल पर घंटी बजाते रहे, उन्हें उम्मीद थी कि रिंगटोन सुनकर बंदर फोन छोड़ देगा। लेकिन रिंगटोन बजने पर बंदर मोबाइल को कान से लगाकर सुनने लगा। यह दृश्य देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।


इससे पहले भी बंदरों ने कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल किया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए। चूंकि लाल मुंह वाले बंदर अब जंगली जीव की श्रेणी से बाहर हो गए हैं, इसलिए उनकी देखभाल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। केवल काले मुंह वाले बंदरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी वन विभाग के पास है।
 

मोबाइल देखता बंदर, लोगों की लगी भीड़

मोबाइल देखता बंदर, लोगों की लगी भीड़

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed