फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Buses will not operate in Damoh today

Damoh: आज नहीं होगा यात्री बसों का संचालन, चालक व परिचालक का निर्णय, अब कल से चलाएंगे बसें

Wed, 03 Jan 2024 02:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 03 Jan 2024 02:48 PM IST
सार

Damoh: हिट एंड रन कानून के विरोध में चालक, परिचालकों के द्वारा 1 जनवरी से वाहनों का संचालन बंद कर दिया था। जिससे यात्री बसें भी बस स्टैंड पर खड़ी हो गई थी। मंगलवार की रात सरकार से बातचीत के दौरान हड़ताल समाप्त हो गई और बसों और ट्रकों का संचालन एक बार पुन: शुरू हो गया, लेकिन दमोह में आज भी यात्री बसें पूर्ण रूप से बंद है और बस स्टैंड पर ही खड़ी हुई है।

विज्ञापन
Buses will not operate in Damoh today
आज नहीं होगा यात्री बसों का संचालन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस यूनियन के सचिव शमीम कुरैशी ने बताया कि ऐसा पता चला है कि सरकार से बातचीत के दौरान यह हड़ताल रात में समाप्त हो गई है, लेकिन यह हड़ताल 3 जनवरी तक थी। इसलिए दमोह में सभी चालक परिचालक द्वारा यह निर्णय लिया गया कि आज भी यात्री बसों का संचालन नहीं होगा। कल से समय अनुसार सभी बसे अपने-अपने गंतव्य की रवाना होगी। 

विज्ञापन


यात्री बसें नहीं चल रही
उन्होंने आम जन मानस से भी आग्रह किया है कि आज कहीं भी बसों से सफर करने के लिए घर से ना निकले अन्यथा परेशानी होगी। क्योंकि जिले में कहीं भी यात्री बसें नहीं चल रही है, कुछ स्थानों से एक दो बस स्टैंड पर पहुंची थी, लेकिन उनके चालक, परिचालक ने भी इस निर्णय को माना और वह बस से आगे रवाना नहीं हुए।
विज्ञापन


हड़ताल समाप्त होने के बाद परिवहन शुरू
बता दे कि हिट एंड रन कानून को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन 1 जनवरी से शुरू हुआ था। दमोह में भी चालक, परिचालक संघ के द्वारा अपने वाहनों का संचालन बंद कर दिया और सड़क पर उतरकर इस कानून का विरोध किया गया। स्थिति यह रही कि शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर डीजल, पेट्रोल खत्म हो गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही गैस सिलेंडर और सब्जियां भी दमोह में नहीं आ सकी, लेकिन मंगलवार की रात हड़ताल समाप्त होने के बाद परिवहन शुरू हो गया है इसलिए धीरे-धीरे परिस्थितियों सामान्य हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed