फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   BJP councilor arrived to impose lockdown in Damoh Municipality

Damoh News: नगर पालिका में तालाबंदी करने पहुंचे भाजपा पार्षद, बोले- सभी विकास कार्य हुए ठप

Sat, 23 Dec 2023 01:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 23 Dec 2023 01:18 PM IST
सार

Damoh: दमोह नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्डों में विकास कार्य न होने के विरोध में शुक्रवार को भाजपा के सभी पार्षद नगर पालिका में तालाबंदी करने के लिए पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर तत्काल विकास कार्य शुरू करने की मांग की है। पार्षदों का कहना है कि बीते 6 माह से दमोह नगर पालिका क्षेत्र में कोई भी विकास कर नहीं हो रहे हैं। 
 

विज्ञापन
BJP councilor arrived to impose lockdown in Damoh Municipality
नगर पालिका में तालाबंदी करने पहुंचे भाजपा पार्षद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पालिका में आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का वेतन भुगतान न होने के कारण शहर की सफाई भी नहीं हो पा रही है। जिससे जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इन सभी अव्यवस्थाओं को तत्काल ठीक किया जाए, वरना सभी पार्षद मिलकर कार्यालय में तालाबंदी कर देंगे, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी नगर पालिका और जिला प्रशासन की होगी।

विज्ञापन


भाजपा पार्षदों ने बताया कि लंबे समय से नगर पालिका में संपूर्ण विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। नगर पालिका में पहले करीब 8 से 10 इंजीनियर थे, जो ट्रांसफर और कुछ रिटायरमेंट के बाद आज केवल एक इंजीनियर और एक सहायक इंजीनियर है जिनका ट्रांसफर हुआ है। उनकी जगह अन्य कोई इंजीनियर नहीं आया जिसके चलते समस्त निर्माण एवं विकास कार्य प्रभावित हैं।
विज्ञापन


हितग्राही हो रहे परेशान
प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त भी करीब 6 माह से नहीं जमा हो रही हैं और हितग्राही भी परेशान हैं। वार्डों में सफाई कर्मचारियों की भी कमी है। प्रभारी सीएमओ के द्वारा किसी भी फाइल पर अभी तक एक भी हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं जिससे नगर पालिका के समस्त कार्य रुके पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षदों की छवि धूमिल हो रही
ऐसे में पार्षदों की छवि धूमिल हो रही है। यदि नगर पालिका में इंजीनियरों की तैनाती और समय से नगर और वार्डों के विकास कार्य नहीं होते हैं तो इसकी जिम्मेदारी कर्मचारियों की है। और हम सभी पार्षद नगर पालिका में ताला बंदी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed