फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   MP Damoh News Accident Ambulance collides with passenger bus, condition of four is critical.

Damoh News: बस से टकराई एंबुलेंस ने पैदल राहगीरों को मारी टक्कर, फिर डिवाइडर पर चढ़कर पलटी, चार की हालत गंभीर

Fri, 21 Jun 2024 06:32 PM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 21 Jun 2024 06:32 PM IST
सार

दमोह में सड़क हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। एक एंबुलैंस पहले तो खड़ी बस से टकराई फिर वहां से गुजर रहे तीन लोगों को चपेट में ले लिया। बाद में डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। 

विज्ञापन
MP Damoh News Accident Ambulance collides with passenger bus, condition of four is critical.
एंबुलेंस के अंदर फंसा चालक

विस्तार

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर जिले के नोहटा मढ़ा मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी बस से टकरा गई। उसने सड़क पार कर रही एक महिला, पुरुष व बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी फिर डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में एंबुलेंस चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चालक को छोड़ बाकी तीन को जबलपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर दमोह से जबलपुर जा रही यात्री बस नोहटा में मंदिर के पास सड़क पर खड़ी थी। इसी दौरान एक एंबुलेंस चालक दमोह से मरीज छोड़कर जबलपुर वापस जा रहा था। नोहटा मढ़ा मंदिर के समीप एंबुलेंस चालक रिपटा पिपरिया जिला मंडला निवासी रवि प्रकाश पिता शमशेर सिंह ऊइके वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा। रफ्तार भी काफी तेज थी और एंबुलेंस सड़क पर खड़ी बस से टकरा गई। इसके बाद पटेरा थाना के कोटा कुंडलपुर निवासी 25 वर्षीय कुंजबिहारी पिता छेकोंडी सेन और उसकी 22 वर्षीय पत्नी मेघा सेन सहित डेढ़ माह की बेटी हिमांशी सेन को एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। इसके बाद एंबुलेंस डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन


लोगों ने मदद करते हुए तीनों घायलों को इलाज के नोहटा स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर रेफर किया गया। उधर एंबुलेंस चालक स्टेरिंग में बुरी तरह से फंस गया था। जिसे पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से बाहर निकाल कर उपचार के लिए नोहटा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने पर दमोह जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 फीट दूर फिंकाई महिला
एंबुलेंस की टक्कर इतनी तेज थी कि महिला अपनी मासूम बच्ची के साथ 20 फीट दूर जा गिरी थी। बताया जाता है कुंज बिहारी सेन अपनी पत्नी मासूम बच्ची के साथ समूह की राशि निकलवाने के लिए जबेरा जाने के लिए लोक सेवा बस में बैठने सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। नोहटा थाना पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed