फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Theft of lakhs at policeman's house, accused caught with the help of finger print

Damoh: पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, फिंगर प्रिंट की मदद से पकड़े गए आरोपी

Thu, 12 Jan 2023 11:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 11:12 PM IST
सार

दमोह के वन विभाग डिपो में रहने वाले पुलिसकर्मी के घर दो दिन पहले लाखों रुपये की चोरी हुई थी। कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को फिंगरप्रिंट के आधार पर पकड़ा गया। 

विज्ञापन
Damoh: Theft of lakhs at policeman's house, accused caught with the help of finger print
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चोर कितना ही शातिर क्यों न हो वह अपने अपराध से संबंधित कोई सुराग छोड़ ही जाता है। ऐसा ही मामला दमोह में सामने आया है। पुलिस ने ऐसे दो चोरों को उनके फिंगर प्रिंट के आधार पर पकड़ा है, जिन्होंने पुलिसकर्मी के घर हाथ साफ किया था।
विज्ञापन


दमोह के वन विभाग डिपो में रहने वाले पुलिसकर्मी के घर दो दिन पहले लाखों रुपये की चोरी हुई थी। इसी मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को फिंगरप्रिंट के आधार पर पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपनी चोरी कबूल की है, जिनके पास से पुलिस ने चोरी का सामान और नकदी और जेवर जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान आरक्षक सरमन सिंह के सूने घर में दो आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके से कुछ फिंगरप्रिंट लिए थे। उन्होंने अपने डेटा से उन फिंगर प्रिंट को मैच किया तो दो आरोपियों के नाम सामने आए। जब उन्हें पकड़ कर उनसे पूछताछ की गई तो दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए सभी जेवर और नकदी बरामद कर ली है। एडिशनल एसपी ने बताया कि कोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत की टीम ने इन आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी कोमल पिता फागू लाल वंशकार एवं आरोपी सूरज वंशकार ने सूने घर में सेंध लगाकर चोरी की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed