फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News: Minor died due to rope getting stuck in the neck while swinging,

Damoh News: झूला झूलते समय गर्दन में रस्सी फंसने से नाबालिग की मौत, बेटी का शव देख परिजनों की थमी सांसें

Fri, 24 Mar 2023 02:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 24 Mar 2023 02:07 PM IST
सार

दमोह जिले में झूले ने बच्ची की जान ले ली। 14 वर्षीय नाबालिग घर के बाहर झूला झूल रही थी, इसी दौरान उसके गले में रस्सी फंस गई और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Damoh News: Minor died due to rope getting stuck in the neck while swinging,
झूले की रस्सी फंसने से बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के कुम्हारी थाना के कुलुआ गांव में 14 वर्षीय बालिका की झूला झूलते समय रस्सी में गर्दन फंस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घर के लोग बाहर निकले तो बच्ची झूले की रस्सी से लटकी थी, अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। 
विज्ञापन


14 वर्षीय बालिका दुर्गा पिता लख्खू अहिरवार निवासी ग्राम कुलुवा कक्षा आठवीं में पड़ती थी। मृतिका के भाई दान से बताया की उसके  घर के बाहर बिही के पेड़ से बंधी रस्सी से बहन झूला-झूल रही थी और घर के लोग अंदर थे। इसी दौरान झूला की रस्सी बहन के गले में फंस गई और उसकी मौत हो गई। घटना दोपहर दो बजे के आसपास की है। जब लोग घर के बाहर आए तो बहन की गर्दन रस्सी में फंसी थी और उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिस झूले पर झूलने से उनकी बेटी के चहरे पर मुस्कान थी। वह झूला उसके लिए काल बन गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed