{"_id":"641d6150bee45495d40b90b3","slug":"damoh-news-minor-died-due-to-rope-getting-stuck-in-the-neck-while-swinging-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: झूला झूलते समय गर्दन में रस्सी फंसने से नाबालिग की मौत, बेटी का शव देख परिजनों की थमी सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: झूला झूलते समय गर्दन में रस्सी फंसने से नाबालिग की मौत, बेटी का शव देख परिजनों की थमी सांसें
Fri, 24 Mar 2023 02:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 24 Mar 2023 02:07 PM IST
सार
दमोह जिले में झूले ने बच्ची की जान ले ली। 14 वर्षीय नाबालिग घर के बाहर झूला झूल रही थी, इसी दौरान उसके गले में रस्सी फंस गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
झूले की रस्सी फंसने से बच्ची की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले के कुम्हारी थाना के कुलुआ गांव में 14 वर्षीय बालिका की झूला झूलते समय रस्सी में गर्दन फंस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घर के लोग बाहर निकले तो बच्ची झूले की रस्सी से लटकी थी, अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
14 वर्षीय बालिका दुर्गा पिता लख्खू अहिरवार निवासी ग्राम कुलुवा कक्षा आठवीं में पड़ती थी। मृतिका के भाई दान से बताया की उसके घर के बाहर बिही के पेड़ से बंधी रस्सी से बहन झूला-झूल रही थी और घर के लोग अंदर थे। इसी दौरान झूला की रस्सी बहन के गले में फंस गई और उसकी मौत हो गई। घटना दोपहर दो बजे के आसपास की है। जब लोग घर के बाहर आए तो बहन की गर्दन रस्सी में फंसी थी और उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिस झूले पर झूलने से उनकी बेटी के चहरे पर मुस्कान थी। वह झूला उसके लिए काल बन गया।