फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News: In the strong flow of water, the youth along with the bike was washed away in the drain

Damoh News: पानी के तेज बहाव में बाइक समेत नाले में बहा युवक, सुबह वाहन के साथ मिला शव, मडियादो की घटना

Sun, 25 Jun 2023 09:32 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 25 Jun 2023 09:32 AM IST
सार

दमोह जिले में शनिवार रात तेज बारिश से एक नाल के तेज बहाव  में एक युवक बाइक समेत बह गया। रविवार सुबह उसका शव एक खेत के पास पड़ा मिला है। 

विज्ञापन
Damoh News: In the strong flow of water, the youth along with the bike was washed away in the drain
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के हटा तहसील के मडियादो वर्धा मार्ग पर पंप हाउस के पास से निकले छोटे नाले में एक युवक शनिवार रात पानी के तेज बहाव में बाइक समेत बह गया, जिसका शव रविवार सुबह खेत में पड़ा मिला, पास ही बाइक भी मिली है। सुबह ग्रामीणों द्वारा नाले में बाइक और युवक का शव देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। युवक का शव और बाइक के पास उफान में बहने वाला कूड़ा कचड़ा फंसा हुआ था।
विज्ञापन


विज्ञापन


मृतक की पहचान मलथू यादव निवासी बनौली के रूप में हुई है। वहीं, मृतक के पास बाइक क्रमांक एमपी 34 MI 7365 मिली। मौका स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई। मृतक कुछ वर्षों से मडियादो में रहकर बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ प्राइवेट स्तर पर काम करता था। मडियादो में शनिवार रात आठ बजे से एक घंटे तक तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई थी, जिससे स्थानीय नदी, नालों में बहाव आ गया था। वहीं, छोटे नाले तेज उफान पर थे। ग्रामीणों द्वारा बताया गया की नाले के उफान पर आने के बाद पुलिस तैनात हो गई थी और आवागमन बंद करा दिया था। माना जा रहा है कि पुलिस के तैनात होने के पूर्व ही यह घटना घट चुकी होगी। वही ग्रामीणों द्वारा यह कयास लगाया जा रहा की नाले के उफान पर होने के चलते खेत वाले रास्ते से निकलने के प्रयास में युवक बहा होगा। मडियादो थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे ने बताया की मर्ग कायम कर जांच कर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed