{"_id":"632f3808ffa28d526007038b","slug":"damoh-in-enmity-the-young-man-was-killed-by-drowning-him-in-the-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: रंजिश में युवक को तालाब में डुबाकर मारा, आरोपी ने पानी में धकेला फिर सिर पर मारा डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: रंजिश में युवक को तालाब में डुबाकर मारा, आरोपी ने पानी में धकेला फिर सिर पर मारा डंडा
Sat, 24 Sep 2022 10:33 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 24 Sep 2022 10:33 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक युवक की तालाब में डुबोकर मार दिया गया। हत्या पुराने विवाद में की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दमोह जिले में एक युवक की तालाब में डुबोकर मार दिया गया। (प्रतीकात्मक चित्र)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले में एक युवक की तालाब में डुबोकर मार दिया गया। हत्या पुराने विवाद में की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के लुहारी गांव का है। पुलिस ने बताया कि लुहारी का रहने वाला उत्तम अहिरवार शनिवार शाम तालाब किनारे खड़ा हुआ था। तभी गांव का ही तरवर लोधी वहां आया और पीछे से उत्तम को धक्का दे दिया। जब उत्तम ने तालाब से बाहर निकलने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे सिर पर लाठी मार दी, जिससे वह तालाब में डूब गया और उसकी मौत हो गई।
हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों में पुराना विवाद था। रंजिश में हत्या की गई है। विवाद किन कारणों से चला आ रहा है, इसकी जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की निशानदेही पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पंचनामा करने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया।