{"_id":"f593890c-a9a8-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"dalit-minor-girl-raped-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में दलित नाबालिग की रेप के बाद हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी में दलित नाबालिग की रेप के बाद हत्या
दतिया/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Apr 2013 04:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शनिवार को एक दलित बच्ची की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने फरार आरोपी युवक के खिलाफ रेप के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गोसघाट थाना क्षेत्र के डोंगरपुर गांव में पड़ोस के एक युवक कमलेश कुशवाह उर्फ घंटी ने शुक्रवार शाम को सात साल की बच्ची को बहला फुसलाकर अपने खेत की ओर ले गया था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह बच्ची का शव बद्री कुशवाह के खेत में पडा मिला। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि रात तक बच्ची कमलेश कुशवाह के साथ ही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
