फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Man sexually assaulted Sadhvi in Bhopal, case registered

भोपाल: साध्वी को दुष्कर्म के बाद गोली मारने की धमकी, मामला दर्ज

Sat, 27 Oct 2018 10:41 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Oct 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
Man sexually assaulted Sadhvi in Bhopal, case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में 40 साल की साध्वी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि साध्वी की चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात को अंजाम दिया गया था। साथ ही उन्हें गोली मारने की धमकी भी दी गई। जिसके बाद वह उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपने गुरु के पास चले गईं। वह काफी डरी हुई थीं और घटना के बाद तीन माह तक चुप भी रहीं। लेकिन गुरु द्वारा हिम्मत देने के बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।


loader

पुलिस का कहना है कि साध्वी होशंगाबाद रोड स्थित अपने आश्रम में शिष्यों के साथ रहती हैं। दो साल पहले कथावाचन के दौरान उनकी पहचान जयपाल से हुई। जिसके बाद वह उन्हें लाने ले जाने का काम करने लगा। जयपाल उन्हें दीदी कहकर बुलाता था। 22 जुलाई को वह उनके आश्रम आया और चाय पीने की इच्छा जाहिर की। चाय मिलने के बाद जयपाल ने बिस्किट मांगे।

जब साध्वी रसोई में बिस्किट लेने गईं तो उसी दौरान आरोपी ने उनकी चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गईं और उसी दौरान आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। जब साध्वी ने उसे फोन किया तो वह उन्हें धमकी देने लगा।

जब आरोपी जयपाल को इस बात का पता चला कि साध्वी उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने वाली हैं तो वह 3 अगस्त को आश्रम आ गया। वहां आकर उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल दिखाई और गोली मारने की धमकी देने लगा। केवल इतना ही नहीं उसने साध्वी को काफी भला बुरा भी कहा। जिसके बाद वह परेशान होकर अपने गुरु के पास चले गईं और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जयपाल तो जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed