फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CPIM activist commits self immolation, anti CAA prescription in pouch

इंदौरः माकपा कार्यकर्ता ने किया आत्मदाह, थैली में मिले सीएए विरोधी पर्चे

Fri, 24 Jan 2020 11:42 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 24 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
CPIM activist commits self immolation, anti CAA prescription in pouch
breaking news - फोटो : अमर उजाला

इंदौर में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 72 वर्षीय एक कार्यकर्ता ने आज रात यहां कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। पुलिस को मौके पर पड़ी उनकी थैली से संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में छपे पर्चे मिले हैं।

विज्ञापन


तुकोगंज थाने के प्रभारी निर्मल कुमार श्रीवास ने बताया कि रमेशचंद्र प्रजापत (72) ने गीता भवन चौराहे पर कथित रूप से खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। उन्होंने बताया कि आत्मदाह में बुरी तरह झुलसे प्रजापत को गंभीर हालत में शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


श्रीवास ने बताया, मरीज फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। अभी स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने खुद को आग क्यों लगायी। थाना प्रभारी ने तसदीक की कि मौके पर मिली प्रजापत की थैली से कुछ पर्चे मिले हैं जिन पर सीएए आदि विषयों के विरोध में बातें छपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हालांकि कहा, हम मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल इन पर्चों को प्रजापत के आत्मदाह की वजह से जोड़ना जल्दबाजी होगी। माकपा सूत्रों ने बताया कि प्रजापत सीएए के विरोध में शहर के अलग-अलग स्थानों पर जारी प्रदर्शनों में लगातार शामिल हो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed