{"_id":"5b3853544f1c1b624d8b8ebf","slug":"couple-wanted-a-son-and-on-this-desire-they-gave-birth-to-10-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की इच्छा में 10 बेटियों को दिया जन्म, 11वीं बार में मिला बेटे का सुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की इच्छा में 10 बेटियों को दिया जन्म, 11वीं बार में मिला बेटे का सुख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Updated Sun, 01 Jul 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
सरकार और सामाजिक स्तर पर भले ही लोगों को बेटे और बेटी के बीच जारी भेद को खत्म करने की लाख कोशिश कर रही है। लेकिन लगता नहीं है कि लोगों की मानसिकता में कोई खास बदलाव आने वाला है। समाज का एक बड़ा हिस्सा आज भी बेटियों से ज्यादा श्रेष्ठ बेटों को मानता है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में देखने को मिला है।
विज्ञापन
पोहरी के गूंगरीपुरा के रहने वाले विनोद शर्मा की पत्नी माया अब तक 11 बार गर्भधारण कर चुकी हैं। जिसमें से 10 बार उन्होंने बेटी को जन्म दिया। दो बेटियों की जन्म लेने के बाद मौत भी हो चुकी है।बेटे की चाह में 11वीं बार माया गर्भवती हुईं और उनकी यह इच्छा 24 अप्रैल 2018 को पूरी हो गई। हालांकि इस परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। 11 बच्चों के पिता विनोद टीवी रिपेयरिंग का काम करते हैं, जिससे उनके परिवार का बमुश्किल भरण-पोषण होता है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें एक बेटा होने के बावजूद दंपती दूसरे बेटे की चाह में कई बेटियों को जन्म देते हैं। ऐसा ही एक मामला जामखो गांव के रहने वाले गोस्वामी का है। उनकी पत्नी दुर्गेश ने पहली बेटी के बाद दूसरे बेटे को जन्म दिया था। मगर उनमें दूसरे बेटे की चाह बरकरार है। इसी चक्कर में उनके घर में 22 जून को एक बेटी ने जन्म लिया है।
विज्ञापन
