{"_id":"5e9d1e308ebc3e76876a34da","slug":"coronavirus-positive-nsa-detainee-javed-who-escapes-from-medical-hospital-arrested-today-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: कोरोना संक्रमित फरार रासुका बंदी जावेद गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: कोरोना संक्रमित फरार रासुका बंदी जावेद गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान पकड़ा गया
Mon, 20 Apr 2020 09:42 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल से भागने वाला आरोपी जावेद
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर का कोरोना पॉजिटिव रासुका बंदी जावेद खान जो जबलपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल से फरार हो गया था उसे सोमवार को पुलिस ने नरसिंहपुर के बदनपुर में गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल से भागने के बाद जावेद ट्रक से राजमार्ग तक गया। वहां मोटरसाइकिल चोरी करके इंदौर की तरफ भाग रहा था तभी पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जावेद खान रविवार को जबलपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल से फरार हो गया था। इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया था और उसकी तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया था। जावेद को नौ अप्रैल को इंदौर से जबलपुर सेंट्रल जेल लाया गया था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के फरार होने के बाद चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। जबलपुर के एसपी अमित सिंह ने कहा था कि उसकी तलाश में एक टीम को लगाया गया है। इसके साथ ही उसकी सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। सभी चेकपोस्ट को उसके फरार होने के बारे में सूचित कर दिया गया है।
बता दें कि जावेद खान इंदौर में स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले में शामिल था। इसके बाद पुलिस ने उसे नौ अप्रैल को रासुका के तहत गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे इंदौर से जबलपुर लाया गया था। 11 अप्रैल को पता चला कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है। इसके बाद उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। लेकिन रविवार को वह सभी की आंखों में धूल झोंककर फरार होने में कामयाब रहा।
चार पुलिसकर्मी निलंबित
रविवार देर रात मिली जानकारी के मुताबिक घटना के संबंध में चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। आरोपी जावेद के विरुद्ध अपराध दर्ज किए जाने के साथ दो पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता और आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है।
