मध्यप्रदेश: ...जब साइकिल से जायजा लेने सड़क पर निकल पड़े डीआईजी विवेक राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 229 मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में पुलिस विभाग की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीआईजी विवेक राज सिंह बुधवार रात को छतरपुर से नौगांव साइकिल से ही निकल पड़े। उन्होंने कहा, 'मैं यह जांचना चाहता था कि क्या कोरोना वायरस लॉकडाउन मानदंडों का पालन हो रहा है या नहीं और स्थानीय लोगों में जागरूकता फैलाना चाहता था।' उन्होंने बताया कि बंद कार में या वाहन में बैठकर निकलने से सबको देख नहीं पाते। इसलिए साइकिल से आया हूं।
मध्यप्रदेश के खंडवा में पांच नए मामले
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए हैं। खंडवा के जिला कलेक्टर ने बताया कि पॉजिटिव मामलों के संपर्क में आने वालों का पता लगाया जा रहा है।
मध्यप्रदेश के धार में कोरोना का पहला मामला
मध्यप्रदेश के धार में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। धार के कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने बताया कि भक्तियार मार्ग के आसपास तीन किलोमीटर का इलाका सील कर दिया गया है।
