फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus Live Updates in Madhya Pradesh: Covid 19 cases increase in Bhopal Indore Ujjain and other cities

इंदौर में कोरोना वायरस से 101 साल के बुजुर्ग की मौत, जिले में 4029 हुई मरीजों की संख्या

Sun, 14 Jun 2020 12:35 PM IST
आसिम खान पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: आसिम खान Updated Sun, 14 Jun 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Live Updates in Madhya Pradesh: Covid 19 cases increase in Bhopal Indore Ujjain and other cities
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

कोविड-19 के प्रकोप से जूझ रहे इंदौर में इस महामारी के संक्रमण की जद में आए 101 साल के मरीज की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। यह व्यक्ति देशभर में इस महामारी के सबसे उम्रदराज मरीजों में शामिल था। 

विज्ञापन


श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) के छाती रोग विभाग के प्रमुख डॉ. रवि डोसी ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पाए गए 101 वर्षीय पुरुष को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के साथ इस निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में गुरुवार को भर्ती किया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया, मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए हम उसे शुरूआत से कृत्रिम ऑक्सीजन दे रहे थे। तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी, क्योंकि वह कोविड-19 संक्रमण के कारण हुए निमोनिया के अलावा किडनी और हृदय की पुरानी बीमारियों और उम्र संबंधी व्याधियों से भी जूझ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोसी ने 101 साल के मरीज के परिजनों से हुई बातचीत के आधार पर बताया कि कोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान वह एक बार भी अपने छत्रीबाग स्थित घर से बाहर नहीं निकला था। वह संभवत: अपने किसी पारिवारिक सदस्य से ही संक्रमित हुआ था।

सैम्स के प्रशासनिक अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के इलाज के दौरान इस अस्पताल में 101 वर्षीय पुरुष की मौत की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भेजी जा रही है।  स्वास्थ्य विभाग के शुक्रवार देर रात जारी बुलेटिन के मुताबिक इंदौर जिले में कोविड-19 के कुल 4,029 मरीज मिले हैं। 


इनमें से 166 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सैम्स से आधिकारिक तौर पर जानकारी मिलने के बाद 101 वर्षीय मरीज की मौत को कोविड-19 के सरकारी रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed