{"_id":"5eacff7a8ebc3e90470cee65","slug":"coronavirus-in-indore-madhya-pradesh-updated-hindi-news-positive-cases-and-death-toll-rises","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: रेड जोन में शामिल इंदौर में मृतकों की संख्या 74 हुई, संक्रमितों का आंकड़ा 1545 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: रेड जोन में शामिल इंदौर में मृतकों की संख्या 74 हुई, संक्रमितों का आंकड़ा 1545 पहुंचा
Sat, 02 May 2020 10:37 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 02 May 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से दो और मरीजों की मौत की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही, जिले में इस वायरस के संक्रमण से दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 74 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जाडिया ने शनिवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित दो महिलाओं ने जिले के अलग-अलग अस्पतालों में पिछले छह दिन के दौरान आखिरी सांस ली। दोनों महिलाओं की उम्र 55-55 वर्ष थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इनमें से एक महिला गंभीर एनीमिया की पुरानी बीमारी से पीड़ित थी, जबकि दूसरी महिला उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पहले ही जूझ रही थी।
सीएमएचओ ने बताया कि रेड जोन में शामिल जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 32 और मरीज मिलने के बाद इस महामारी की जद में आए लोगों की तादाद 1,513 से बढ़कर 1,545 पर पहुंच गई है। इनमें से 250 से ज्यादा मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि शनिवार सुबह की स्थिति में जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.79 प्रतिशत थी। हालांकि, पिछले 23 दिन के दौरान इसमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है।
