{"_id":"5ee5c1118ebc3e43001f53f4","slug":"coronavirus-in-bhopal-coronavirus-positive-pandit-ji-got-the-story-groom-and-elder-brother-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव पंडित जी ने करवाई कथा, दूल्हा और बड़ा भाई हो गए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव पंडित जी ने करवाई कथा, दूल्हा और बड़ा भाई हो गए संक्रमित
Sun, 14 Jun 2020 11:48 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के बाकी राज्यों की तरह मध्यप्रदेश में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। लोगों द्वारा सामाजिक दूरी का पालन नहीं करना इसकी सबसे बड़ी वजह बनकर सामने आ रहा है। राज्य में ऐसे ही दो मामले सामने आए, जहां लोगों की लापरवाही की वजह से कई लोगों की जान पर बन आई।
विज्ञापन
पहला मामला राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा का है, जहां शादी के बाद आयोजित कथा कार्यक्रम को कराने आए पंडित जी कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, दूसरा मामला बैरागढ़ का है, जहां एक मृत्यु भोज में शामिल होने गए परिवार के पांच सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एहतियातन सभी को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
जान-पहचान वाले पंडित जी निकले संक्रमित
बताया गया है कि गोविंदपुरा में एक परिवार ने शादी के बाद कथा करवाने के लिए जान-पहचान वाले पंडित जी को घर पर बुलाया गया। परिवार का मानना था कि पंडित जी तो जान-पहचान वाले हैं, इसलिए इनसे संक्रमण का कोई खतरा नहीं है। कथा करवाई गई और दोनों पक्ष के परिजन भी इसमें शामिल हुए। अगले दिन पता चला कि पंडित जी कोरोना संक्रमित थे। इसके बाद परिवार के लोगों के नमूने लिए गए। जिसमें, दूल्हा और उसके बड़े भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। वहीं, दुल्हन की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण की वृद्धि दर को 40 फीसदी तक कम कर सकता है मास्क: अध्ययन
भोज में शामिल बहू निकली कोरोना संक्रमित
वहीं, राजधानी के बैरागढ़ में एक परिवार को मृत्यु भोज में शामिल होना भारी पड़ गया। दरअसल, परिवार की बहू किसी परिचित के यहां भोज में शामिल होने गई थी। लौटने के दो-तीन दिन बाद उसमें संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए। जांच करवाने पर उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच की गई। इसमें परिवार के चार और लोग संक्रमित पाए गए। सभी को क्वांरटीन किया गया है।
यह भी पढ़ें: कोरोना पर मुख्यमंत्रियों संग पीएम की बैठक में इन पांच मुद्दों पर हो सकता है मंथन
परिवार में ही भीड़ एकत्रित होना भी एक खतरा
अधिकारियों का कहना है कि ये मामले इस बात का सबूत हैं कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कितना जरूरी है। कहीं न कहीं परिवार में ही भीड़ एकत्रित होना भी एक खतरा है। लोगों को लगता है कि परिवार में आयोजन है तो सब सुरक्षित ही होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। एक व्यक्ति के संक्रमित होने के बाद अन्य लोग भी वायरस की चपेट में आए हैं। इसलिए लोग ज्यादा से ज्यादा सामाजिक दूरी का पालन करें।
