फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Controversial statement of BJP mayor candidate in Ratlam, said- I will stop all facilities for those who put Congress flags

MP News: 'कांग्रेस के झंडे लगाने वालों की सभी सुविधाएं रुकवा दूंगा', BJP के महापौर प्रत्याशी का विवादित बयान

Mon, 11 Jul 2022 10:49 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 11 Jul 2022 10:49 AM IST
सार

शिवनगर गरीब बस्ती में कांग्रेस के झंडे देखकर बौखलाए बीजेपी के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि जिसने भी कांग्रेस के झंडे लगाएं हैं उनकी लिस्ट बनाओ फोटो खींचो और उनकी सारी सुविधाएं रुकवा दो।

विज्ञापन
Controversial statement of BJP mayor candidate in Ratlam, said- I will stop all facilities for those who put Congress flags
बीजेपी के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रतलाम जिले के शिवनगर गरीब बस्ती में बीजेपी के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने एक विवादित बयान दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस समर्थकों को धमकाते हुए बीजेपी प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने कहा कि जिन लोगों ने कांग्रेस के झंडे लगवाएं हैं उनकी सारी सुविधाएं रुकवा दूंगा। गरीब बस्ती में लगे कांग्रेस के झंडे देखकर बौखलाए प्रहलाद पटेल ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि जिसने भी कांग्रेस के झंडे लगाएं हैं उनकी लिस्ट बनाओ फोटो खींचो और उनकी सारी सुविधाएं रुकवा दो। बीजेपी के महापौर प्रत्याशी के विवादित बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन




रतलाम में नगरीय निकाय चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। शनिवार को यहां सीएम शिवराज खुद महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे थे, सीएम चौहान ने प्रहलाद पटेल के समर्थन में रोड शो और सभा को संबोधित किया था, हालांकि सीएम शिवराज की सभा से ज्यादा भीड़ कांग्रेस के मयंक जाट की सभा में नजर आई। बस्ती में बड़ी संख्या में लगे कांग्रेस के झंडे देखकर बीजेपी प्रत्याशी अपना आपा खो बैठे और खुलेआम लोगों को सुविधाएं रुकवाने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed