फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   constable abused workers of an organization in police station of Damoh

MP News: दमोह के थाने में आरक्षक का हाईवोल्टेज ड्रामा, सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं को दी गालियां,Video Viral

Sun, 13 Nov 2022 05:00 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 13 Nov 2022 05:00 PM IST
सार

कुम्हारी थाना प्रभारी ने आरक्षक को समझाने की कोशिश की लेकिन उसने एक न सुनी। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने डीजीपी और गृह मंत्री से आरक्षक पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
constable abused workers of an organization in police station of Damoh
दमोह में आरक्षक का हंगामा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दमोह के कुम्हारी थाना के एक आरक्षक का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों और आरक्षक के बीच थाने में विवाद हो गया। अब विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरक्षक संगठन के सदस्यों को गालियां देते हुए और धमकाते हुए नजर आ रहा है।

विज्ञापन


संगठन के सदस्यों ने आरक्षक की हरकत की सीडी बनाकर मध्य प्रदेश के डीजीपी और गृह मंत्री को भेजकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि संगठन के सदस्यों ने कुम्हारी थाना क्षेत्र में अवैध शराब पकड़ी थी। वे अवैध शराब लेकर आरोपी पर कार्रवाई कराने के लिए कुम्हारी थाना पहुंचे थे, जहां पदस्थ आरक्षक पीयूष से कार्यकर्ताओं का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 

विज्ञापन

वीडियो में आरक्षक चिल्ला रहा है कि संगठन के एक कार्यकर्ता ने उसकी कॉलर क्यों पकड़ी। जबकि कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे सीसीटीवी फुटेज दिखा सकते हैं कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। इसके बाद आरक्षक अपना आपा खो गया और लगातार संगठन के कार्यकर्ताओं को काफी देर तक गालियां देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद के दौरान साथी आरक्षक को समझाने आए लेकिन उसने एक न सुनी। इसके अलावा कुम्हारी थाना प्रभारी वंदना गौर भी आरक्षक को समझाने के लिए पहुंची लेकिन आरक्षक का हंगामा जारी रहा। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आरक्षक शराब के नशे में था। इसलिए वह गालियां देता रहा। घटना से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने डीजीपी और गृह मंत्री से आरक्षक पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed