फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress says, 540 crore toilet scam in Madhya Pradesh during BJP government

भाजपा सरकार के दौरान मध्य प्रदेश में 540 करोड़ रुपये का शौचालय घोटाला हुआ: कांग्रेस

Tue, 11 Feb 2020 01:52 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 11 Feb 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
Congress says, 540 crore toilet scam in Madhya Pradesh during BJP government
शोभा ओझा

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली पिछली भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण योजना) में 540 करोड़ रुपये के 4.5 लाख स्वच्छ शौचालय केवल कागजों पर ही बनाए गए।

विज्ञापन


हालांकि प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस को इस मामले में जांच कराने के साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का साहस दिखाने की चुनौती दी। प्रदेश कांग्रेस की मीडिया प्रमुख शोभा ओझा ने सोमवार को बयान में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ट्वीट के हवाले से कहा कि शिवराज के पूरे कार्यकाल में व्यापमं, डंपर, अवैध खनन, सिंहस्थ, ई-टेंडरिंग, मध्यान्ह भोजन, पेंशन और पौधारोपण घोटाले तो हुए ही लगभग 540 करोड़ रुपये का स्वच्छ शौचालय घोटाला भी हुआ, जिसमें सरकार और अधिकारियों की मिलीभगत से 4.50 लाख शौचालयों को ही गायब कर दिया गया था।
विज्ञापन


बता दें कि शिवराज सिंह चौहान  ने एक ट्वीट में कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि '‘मध्यप्रदेश प्रशासन में अराजकता का माहौल है। व्यवस्थाएं ध्वस्त हैं, ऐसा लग रहा है कि जनता के हित, कांग्रेस के राजनैतिक हितों की बलि चढ़ जाएंगे,’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासन ने गरीबों के कल्याण और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय माफिया के खिलाफ प्रदेश में कार्रवाई की है जबकि चौहान का कार्यकाल राज्य के लिए एक अंधकार युग था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चौहान के संरक्षण में अधिकारी और भाजपा नेता बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में शामिल थे।


वहीं दूसरी और प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह जनता के कल्याण की बजाय केवल आरोपबाजी में ही लिप्त है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि आरोप लगाने के बजाय प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जांच करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed