फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress president Rahul Gandhi to do road show for first time in Bhopal on 17 september

राहुल गांधी पहली बार भोपाल में करेंगे रोड शो, तैयारियों में जुटी कांग्रेस

Fri, 07 Sep 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 07 Sep 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
Congress president Rahul Gandhi to do road show for first time in Bhopal on 17 september
Rahul Gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भोपाल में 17 सितंबर को एक रोड शो करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के चार सचिवों ने इस रोड शो की तैयारियों के लिए कमर कस ली है और भोपाल में मुस्तैद हैं। इनके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। राहुल गांधी रोड शो के बाद भोपाल में कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में राहुल विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ जुटने का मंत्र देंगे। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की सभा भेल दशहरा मैदान में हो सकती है। राहुल गांधी का रोड शो लालघाटी से शुरू होगा। राहुल वीआईपी रोड, न्यू मार्केट होते हुए सभा स्थल पर पहुंचेंगे। रोड शो के बाद उसी दिन उनकी वापसी का भी कार्यक्रम है। 
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मुताबिक राहुल के रोड शो का पूरा कार्यक्रम एआईसीसी के चार सचिव वर्षा गायकवाड़, सुभांशु त्रिपाठी, संजय कपूर और जुबेर खान तैयार कर रहे हैं। इसके लिए चारों सचिवों ने प्रदेश के विभिन्न इलाकों के भी दौरे किया। फिलहाल ये भोपाल में व्यवस्थाओं की निगरानी कर देख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पदाधिकारियों की बैठक 

एआईसीसी के चार सचिवों के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की भी कार्यक्रम की तैयारियों में अहम भूमिका रहेगी। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि आठ सितंबर को राहुल के आगमन की तैयारियों और कार्यक्रम के लिए बैठक होना है। कमलनाथ समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी बैठक में शामिल होंगे। इसमें चारों कार्यकारी अध्यक्षों की अलग-अलग जिम्मेदारी तय होगी। 


इसके अलावा विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मुताबिक राहुल के कार्यक्रम में प्रदेश भर के करीब 25 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसमें ब्लाक अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed