{"_id":"62558a5379b0c97940777638","slug":"congress-mla-opened-front-against-diggi-sohan-lal-said-former-cm-give-proof-don-t-put-congress-in-dock","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गी के खिलाफ कांग्रेस MLA ने खोला मोर्चा: सोहन लाल बोले- पूर्व CM प्रमाण दें, कांग्रेस को कटघरे में खड़ा न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्गी के खिलाफ कांग्रेस MLA ने खोला मोर्चा: सोहन लाल बोले- पूर्व CM प्रमाण दें, कांग्रेस को कटघरे में खड़ा न करें
Tue, 12 Apr 2022 07:48 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 12 Apr 2022 07:48 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों से धार्मिंक भावनाएं आहत करने के मामले में केस दर्ज होने के बाद अब कांग्रेस विधायक ने ही उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
परासिया से कांग्रेस विधायक सोहन लाल वाल्मीक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों से धार्मिंक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज होने के बाद उनके खिलाफ कांग्रेस विधायक ने ही मोर्चा खोला है। परासिया से विधायक सोहन लाल वाल्मीक ने कहा कि पूर्व सीएम को कांग्रेस को कटघरे में खड़ा नहीं करना चाहिए।
परासिया से कांग्रेस विधायक सोहन लाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अपने ट्वीट की सच्चाई का प्रमाण देना चाहिए। अन्यथा कांग्रेस को कटघरे में खड़ा न करें। सोहन लाल ने कहा बीजेपी के सभी बड़े नेता ट्वीट पर बयान दे रहे हैं। दिग्विजय सिंह को सच्चाई सामने रखनी चाहिए। विधायक ने कहा कि इससे पार्टी कार्यकर्ता असहज महसूस करते हैं।
बता दें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बिहार के फोटो को खरगोन का बता कर ट्वीट किया था, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट भी कर दिया था। इस फोटो में एक युवक एक धार्मिक जगह पर भगवा ध्वज लगा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर बीजेपी के सभी बड़े नेताओं ने सवाल खड़े किए और दिग्विजय सिंह पर प्रदेश का धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश का आरोप लगाया। बता दें इस मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज से धार्मिक भावनाएं आहत करने समेत अन्य धाराओं में केस भी दर्ज किया है।