{"_id":"5a937f4f4f1c1ba3378b6117","slug":"congress-kept-new-condition-in-front-of-its-candidates-for-madhya-pradesh-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP विधानसभा चुनाव: टिकट के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों के सामने रखी शर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP विधानसभा चुनाव: टिकट के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों के सामने रखी शर्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Mon, 26 Feb 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की तरफ विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्येक दावेदार को 50 हजार रुपये पार्टी को देने होंगे। स्पष्ट रूप से वित्तीय संकट का सामना कर रही मध्यप्रदेश की कांग्रेस इकाई ने विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदारों से आवेदन के साथ 50 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लगा कर देने को कहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव और राज्य के प्रभारी दीपक बाबरिया ने पार्टी पदाधिकारियों की साथ बैठक के बाद रविवार को कहा, ‘हम उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। टिकट इच्छुक लोग 5 से 15 मार्च के बीच अपना आवेदन दे सकते हैं।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमने आज निर्णय लिया है कि पार्टी टिकट के इच्छुक लोगों को अपने आवेदन के साथ 50 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लगाना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिलाओं के लिए यह राशि 25 हजार रुपये होगी। पार्टी को मदद की जरूरत है।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में बाबरिया ने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि गरीब उम्मीदवार की टिकट की दावेदारी पर विचार नहीं किया जाएगा।
