{"_id":"102ed1e6cbb3a1152840e415ee877505","slug":"congress-is-hiding-the-reports-related-to-indra-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस छुपा रही इंदिरा हत्याकांड की जांच रिपोर्टः राजनाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस छुपा रही इंदिरा हत्याकांड की जांच रिपोर्टः राजनाथ
जयप्रकाश पाराशर/ अमर उजाला ब्यूरो, भोपाल
Updated Tue, 11 Mar 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने जबलपुर और इंदौर यात्रा पर आए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद ठक्कर आयोग बनाया गया था, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद भी कांग्रेस सार्वजनिक नहीं कर रही है।
विज्ञापन
राजनाथ ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस में साहस है तो ठक्कर आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करे।
गांधीजी की हत्या में आरएसएस के हाथ संबंधी राहुल गांधी के बयान के बारे में राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें यह टिप्पणी वापस लेनी चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के बयान को शरारतपूर्ण और निंदनीय बताया।
विज्ञापन
राजनाथ सिह ने कहा कि कपूर आयोग की रिपोर्ट में साफ-साफ कहा गया है कि इस घटना में आरएसएस का कोई हाथ नहीं है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के 67 सालों में से 55 वर्ष राज किया है लेकिन वह देश को विकसित मुल्कों की श्रेणी में खड़ा नहीं कर सकी। एनडीए ने केवल 6 साल में देश को नई ऊंचाईयां प्रदान की थीं।
विज्ञापन
कांग्रेस के पिछले दस साल के शासन में विकास की दर घटकर 4.5 फीसदी पर आ गई है। शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए राजनाथ ने कहा कि प्रदेश में कभी भी कृषि की विकास दर दहाई पर नहीं पहुंची थी लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने उसे दहाई अंकों में पहुंचा दिया था।
