फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress demands to impose NSA on Vijayvargiya

इंदौरः कांग्रेस ने की भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर एनएसए लगाने की मांग

Wed, 08 Jan 2020 02:40 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 08 Jan 2020 02:40 AM IST
विज्ञापन
Congress demands to impose NSA on Vijayvargiya
कैलाश विजयवर्गीय (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक

कांग्रेस ने भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करने की मांग की। पार्टी ने मंगलवार को जिला कलक्टर को पत्र लिखकर इंदौर को आग के हवाले करने की धमकी देने के लिए भाजपा महासचिव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।  

विज्ञापन


कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने कहा, विजयवर्गीय ने लोगों को हिंसा करने के लिए भड़काया और शहर की शांति व्यवस्था भंग की है। भड़काऊ भाषण दिए और सरकारी अधिकारियों को धमकाया है। इसलिए कांग्रेस विजयवर्गीय के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करने की मांग करती है।
विज्ञापन


इससे पहले, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर उनके विवादित बयान के लिए निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि विजयवर्गीय को यह फैसला करना होगा कि वह भाजपा के नेता हैं या फिर माफिया के। रविवार को मीडिया से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा, 'कैलाश विजयवर्गीय को यह निर्णय करना होगा कि वह भाजपा के नेता हैं या फिर माफिया के।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। जिसमें वह सरकारी अधिकारियों को धमकाते हुए नजर आ रहे थे। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि संघ के पदाधिकारी शहर में हैं, नहीं तो आज इंदौर में आग लगा देता। इससे पहले शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित विजयवर्गीय के खिलाफ इंदौर पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने और प्रदर्शन करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed