फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress alert in Madhya Pradesh after Karnataka Crisis, CM Kamal Nath meets Jyotiraditya Scindia

कर्नाटक के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस सतर्क, बंद कमरे में सिंधिया से मिले सीएम कमलनाथ

Fri, 12 Jul 2019 12:12 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 12 Jul 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
Congress alert in Madhya Pradesh after Karnataka Crisis, CM Kamal Nath meets Jyotiraditya Scindia
कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो)) - फोटो : PTI
कर्नाटक और गोवा में चल रही राजनैतिक उठापठक के बीच मध्यप्रदेश में भी सियासत गरम हो गई है। कमलनाथ खेमा और सिंधिया खेमे की बीच चल रही रस्साकस्सी को कम करने के लिए दोनों नेताओं ने बंद कमरे में लगभग 25 मिनट तक बातचीत की। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस मुलाकात में नए कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। इसके अलावा कुछ दिन पहले कैबिनेट मीटिंग के दौरान सिंधिया खेमे और कमलनाथ खेमे के मंत्रियों के बीच हुई तकरार पर भी बात हुई। कहा यह भी जा रहा है कि सिंधिया खेमे के मंत्रियों की ब्यूरोकेसी से अच्छे संबंध नही हैं।
विज्ञापन


सीएम कमलनाथ सिंधिया खेमे के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट के यहां गुरुवार को डिनर पर पहुंचे थे जहां इन दोनों नेताओं ने बैठक की। इस डिनर पॉलिटिक्स में मध्यप्रदेश कैबिनेट के 27 मंत्री और 90 विधायक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डिनर में नहीं पहुंचे दिग्विजय, अजय सिंह औऱ पीसी शर्मा

स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट के यहां गुरुवार को डिनर पर सीएम कमलनाथ और सिंधिया के अलावा कांग्रेस के 90 विधायक और 27 मंत्री मौजूद थे लेकिन इसमें दिग्विजय सिंह, अजय सिंह और पीसी शर्मा नजर नहीं आए। रात को लगभग 08.30 बजे सिंधिया जबकि 09.00 बजे सीएम कमलनाथ पहुंचे।

सिंधिया ने कांग्रेस नेताओं को दी नसीहत

सिंधिया ने कांग्रेस ने नेताओं को अनावश्यक बयानबाजी से बचने की नसीहत दी। उन्होंने विधानसभा पहुंचकर कई नेताओं से मुलाकात भी की। उन्होंने कहा कि सीएम, मंत्री और अधिकारी सबको एक साथ मिलकर टीम भावना से काम करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed