फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   collector suspended after the video of hostel superintendent caught celebrating rangreliyan with the cook

MP News: रसोइया के साथ हॉस्टल अधीक्षक मना रहा था रंगरेलियां, वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर ने किया सस्पेंड

Fri, 19 Aug 2022 10:56 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 19 Aug 2022 10:56 AM IST
सार

जोबट विकासखंड के सेवरिया बालक छात्रावास के हॉस्टल अधीक्षक का एक वीडियो सामने आया है। कलेक्टर ने हॉस्टल अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उन्हें चंद्रशेखर आजाद नगर, भाबरा अटैच किया गया है।
 

विज्ञापन
collector suspended after the video of hostel superintendent  caught celebrating rangreliyan with the cook
हॉस्टल में रंगरेलियां मनाते हुए अधीक्षक - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश में अलीराजपुर जिले में जोबट विकासखंड है। यहां के सेवरिया बालक छात्रावास के हॉस्टल अधीक्षक का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में हॉस्टल अधीक्षक महिला रसोइया के साथ रंगरेलियां मनाते हुए नजर आ रहे हैं। हॉस्टल अधीक्षक का महिला रसोइया को प्यार की झप्पी देने और किस करने का वीडियो आने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर ने हॉस्टल अधीक्षक को सस्पेंड करते हुए चंद्रशेखर आजाद नगर, भाबरा से अटैच कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में हॉस्टल अधीक्षक दीप सिंह चमका रसोइया के साथ बैठे हुए हैं। वह रसोइया को अपनी बांहों में जकड़ लेते हैं। उसके बाद किस करते हैं। वहां मौजूद किसी ने दोनों का यह वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।  जिले के आला अधिकारियों के संज्ञान में वीडियो आने के बाद अलीराजपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ब्वॉयज हॉस्टल अधीक्षक दीप सिंह चमका को सस्पेंड कर दिया गया है।  
विज्ञापन


जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ने जारी आदेश में लिखा है कि बालक छात्रावास सेवरिया के हॉस्टल अधीक्षक दीप सिंह चमका ने परिसर में अश्लीलता की है। इससे शासन की छवि धूमिल हुई है। इस वजह से दीप सिंह चमका को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed