{"_id":"634a7c3bb5c2a263c670edbe","slug":"co-worker-teacher-misbehaved-with-female-teacher-in-damoh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: महिला शिक्षिका को सहकर्मी अध्यापक ने थप्पड़ मारा, मामला दर्ज, दलित नेता पहुंचे कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: महिला शिक्षिका को सहकर्मी अध्यापक ने थप्पड़ मारा, मामला दर्ज, दलित नेता पहुंचे कोतवाली
Sat, 15 Oct 2022 02:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:54 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक महिला शिक्षिका ने शिक्षक पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका कोतवाली पहुंचकर मामला दर्ज करवाई हैं। घटनाक्रम की खबर मिलने के बाद दलित संघ के नेता भी कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक और पीड़ित शिक्षिका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के शासकीय एक्सीलेंस मिडिल स्कूल में पढ़ाने वाली महिला शिक्षका ने शनिवार सुबह अपने एक सहकर्मी शिक्षक पर मारपीट और गाली-गलौज जैसे गंभीर आरोप लगाए। शिक्षका कोतवाली में शिकायत करने पहुंची। पुलिस ने शिक्षिका का आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी शिक्षक ने महिला शिक्षका के आरोप निराधार बताए।
विज्ञापन
कोतवाली में शिकायत करने पहुंची महिला शिक्षिका कमलेश चौधरी ने बताया, दोपहर में भोजन के बाद हाथ धुलाई कार्यक्रम चल रहा था। मैं जन शिक्षक से बात कर रही थी, तभी स्कूल के शिक्षक शरद जैन बीच में से लात मारते हुए निकल गए। जब मैंने उनसे कहा, उन्होंने लात मारी है वह माफी मांगे तो उन्होंने माफी मांगने की बजाय मुझे गालियां देना शुरू कर दिया। फिर मुझे थप्पड़ भी मार दिया। इसके अलावा स्कूल के हेडमास्टर प्रमोद कुमार जैन भी मुझे फाटक वाली मैडम करके अपमानित करते हैं।
विज्ञापन
आरोप झेल रहे शिक्षक शरद जैन ने कहा, मेरे ऊपर लग रहे आरोप गलत हैं। ये बात सही है कि जन शिक्षक के साथ मैडम बात कर रही थीं, तभी मैं बीच से निकला था। मैडम ने कहा कि आपने लात मारी है तो मैंने मैडम से माफी मांगी। इसके बाद भी महिला गुस्से में आ गई और गालियां देते हुए मुझे चप्पल लेकर मारने दौड़ी।
विज्ञापन
मौजूद जन शिक्षक ने बीच-बचाव किया। अब मेरी झूठी शिकायत करने आई हैं। कोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत का कहना है कि शिकायत की गई है। मामले की जांच करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं महिला शिक्षक से जुड़े इस घटनाक्रम की खबर मिलने के बाद दलित संघों के नेता भी कोतवाली पहुंच चुके हैं।
