{"_id":"6178f5456cd4335f37434db0","slug":"cm-visits-tribal-home-in-satna-s-raigaon-to-have-dinner-with-them-shows-how-to-make-chapatis","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की रोटी और शिवराज: सतना में छोटी कौल के चूल्हे के करीब पहुंच गए सीएम और बताया ऐसी रोटी नहीं मिलती शहरों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की रोटी और शिवराज: सतना में छोटी कौल के चूल्हे के करीब पहुंच गए सीएम और बताया ऐसी रोटी नहीं मिलती शहरों में
Wed, 27 Oct 2021 12:14 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:14 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रैगांव विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी महिला छोटी कौल के घर रात्रिभोज किया। इस दौरान वे खुद चूल्हे के करीब पहुंच गए और कहा कि शहरों में ऐसी रोटी नहीं मिलती।
विज्ञापन
रात्रिभोज के बाद छोटी कौल को गले लगाते हुए शिवराज सिंह चौहान।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में उपचुनावों के लिए प्रचार गुरुवार शाम को थम जाएगा। उसके पहले राजनीतिक पार्टियां हरसंभव तरीके से जनता तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई हैं। बुधवार रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रैगांव विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी महिला छोटी कौल के घर रात्रिभोज किया। इस दौरान वे खुद चूल्हे के करीब पहुंच गए और कहा कि शहरों में ऐसी रोटी नहीं मिलती।
शिवराज ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- रैगांव विधानसभा में आज बहन छोटी कौल और अन्य बहनों के बीच आने का अवसर मिला है। आने का एक कारण यह भी है कि अपने इन भाई-बहनों की वास्तविक स्थिति को आंखों से देख सकूं। यह भोपाल के वल्लभ भवन में बैठकर नहीं समझा जा सकता है। दीन-दुखियों की सेवा ही हमारे लिए भगवान की पूजा है।
शिवराज सिंह के लिए छोटी कौल ने चने की भाजी, भर्ता और रोटी, लौकी की सब्जी, खीर और दाल-चावल बनाए थे। इस दौरान सांसद गणेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी तथा विधायक शरद कोल भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
खुद ही पहुंच गए चूल्हे के पास
शिवराज जब छोटी कौल के घर पहुंचे तो घर पर खाना बन रहा था। इस दौरान वे सीधे चूल्हे के करीब जाकर बैठ गए। सीएम ने कहा कि बहनों के हाथ की बनी रोटियों में जो स्वाद है वो शहरों में नहीं मिलता। इनके भोजन में उनका प्रेम मिला हुआ है। इस दौरान उन्होंने छोटी से यह भी जानने की कोशिश की कि हाथ से रोटी चूल्हे पर कैसे बनती है।