फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cm Shivraj singh chouhan attacks on at congress alakaman says party has become circus

तंज: सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस आलाकमान पर साधा निशाना, बोले- सर्कस जैसी बन गई है पार्टी

Sun, 17 Oct 2021 08:40 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 17 Oct 2021 08:40 AM IST
सार

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक पर भाजपा ने निशाना साधा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की हालत आज सर्कस जैसे हो गई है। यहां ना तो कोई अध्यक्ष है, ना कोई निर्णायक दल। फिर भी सीएम बदलने के फैसले लिए जाते हैं। 

विज्ञापन
Cm Shivraj singh chouhan attacks on at congress alakaman says party has become circus
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : @SHIVRAJ SINGH

विस्तार

दिल्ली में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक पर  भाजपा ने निशाना साधा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस आलाकमान पर को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उस दल की स्थिति किसी सर्कस की तरह हो गई है। पूरी दुनिया में आपको ऐसा नहीं दिखेगा। खंडवा संसदीय उपचुनाव के मद्देनजर बुरहानपुर के फोफनार में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक चल रही है। यह ऐसा दल है, जिसका कोई अध्यक्ष नहीं है। सोनिया गांधी कार्यकारी अध्यक्ष हैं। एक 'जी 23' ग्रुप अलग है। राहुल गांधी कुछ नहीं हैं, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री को हटाने का फैसला करते हैं। यह सब सर्कस जैसा हो गया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस आलाकमान पर बरसे शिवराज
सभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने आगे कहा कि विश्व में इस तरह का कोई अजूबा नहीं देखा होगा। पंजाब में सीएम पद से कैप्टन को हटाकर चन्नी को बैठा दिया गया और सिद्धू तो उस तरह ही हैं कि हम तो डूबेंगे सनम, तुम्हें भी ले डूबेंगे। चौहान ने कहा कि इसी तरह छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 'फिफ्टी-फिफ्टी' चल रहा है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस कमलनाथ तक सिमट कर रह गई है। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और स्टार प्रचारक सभी पदों पर  कमलनाथ काबिज हैं या रहे हैं। एक दूसरे नेता हैं तो वे हैं नकुलनाथ। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस पर भी साधा निशाना
प्रदेश कांग्रेस में अपने लोगों को ही निपटाने का कार्य चल रहा है। कांग्रेस के नेता एक दूसरे को कमजोर करने में लगे हुए हैं। खंडवा संसदीय उपचुनाव में वरिष्ठ नेता अरुण यादव को टिकट नहीं दिया गया। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने ही यादव के दिवंगत पिता सुभाष यादव  को एक समय मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed