फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   cm shivraj singh chauhan recommends ec to suspend datia dm

दतिया के कलेक्टर, एसपी समेत पूरा थाना निलंबित

Tue, 15 Oct 2013 02:00 AM IST
अमर उजाला, दतिया
अमर उजाला, दतिया Updated Tue, 15 Oct 2013 02:00 AM IST
विज्ञापन
cm shivraj singh chauhan recommends ec to suspend datia dm

रतनगढ़ माता मंदिर में भगदड़ की गाज पुलिस और प्रशासन पर गिरी है। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद कलेक्टर, एसपी, एसडीएम, एसडीओपी समेत अतरेटा थाने के सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। हादसे को लेकर लोगों में जबरदस्त नाराजगी है।

विज्ञापन


सोमवार को घायलों से मिलने दतिया पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अस्पताल के बाहर विरोध का सामना करना पड़ा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार को जांच आयोग बन जाएगा। सरकार चुनाव आयोग से आग्रह करेगी कि दो माह में जांच पूरी कर ली जाए और उसके बाद पंद्रह दिनों में कार्रवाई पूरी की जाए।
विज्ञापन


घायलों से मिलने के बाद भोपाल पहुंचे शिवराज सिंह ने बताया कि दतिया के कलेक्टर संकेत भोंडवे, एसपी चंद्रशेखर सोलंकी, एसडीएम महीप तेजस्वी, एसडीओपी बीएन बसवे और पूरे अतरेटा थाने को निलंबित करने की अनुशंसा निर्वाचन आयोग के पास भेज दी गई है। देर शाम आयोग की सहमति पर सभी को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबल रेंज के डीआईजी डीके आर्य ने अमर उजाला को बताया कि हादसे में मरने वालों की संख्या 119 हो गई है। गोताखोर सिंध नदी में शव तलाश रहे हैं। कुछ घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन अभी 10 घायल गंभीर हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।


दतिया के अपर कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत संदीप माकन ने बताया कि गंभीर घायलों को ग्वालियर भेजा जा रहा है। मृतकों व लापता लोगों के परिजनों को सूचना देने के लिए कंट्रोल रूम की भी व्यवस्था कर दी गई है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के नेताओं ने जिस तरह से शिवराज सरकार पर हमला बोला था उससे लग रहा था कि मुख्यमंत्री बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed