{"_id":"5d8de05f8ebc3e01557e6edb","slug":"cm-kamal-nath-says-cineplex-will-be-encouraged-to-create-employment-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम कमलनाथ ने कहा, मध्यप्रदेश में रोजगार निर्माण के लिए सिनेप्लेक्स को प्रोत्साहित किया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम कमलनाथ ने कहा, मध्यप्रदेश में रोजगार निर्माण के लिए सिनेप्लेक्स को प्रोत्साहित किया जाएगा
Fri, 27 Sep 2019 03:41 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 27 Sep 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कमलनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि लोगों को सस्ती दरों पर मनोरंजन उपलब्ध करवाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार निर्माण के लिए सिनेप्लेक्स को प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को यहां मंत्रालय में फेडरेशन ऑफ चेम्बर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री एवं मीडिया एंटरटेनमेंट के कार्यपालकों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में मनोरंजन कर रियायतों, जीएसटी, अधोसंरचनात्मक सहयोग के संबंध में चर्चा हुई।
विज्ञापन
सिनेप्लेक्स संचालकों ने गांवों, कस्बों, नगर पंचायतों, जिलों, विकासखंड मुख्यालयों से सिनेप्लेक्स संचालित करने के संबंध में सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए एक अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, ताकि औपचारिकताएँ पूरी करने के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आर्थिक गतिविधि रोजगार के अवसरों का निर्माण करती है। इसलिए मल्टीप्लेक्स संचालकों को भी यह बात करना चाहिए कि प्रदेश में मनोरंजन के क्षेत्र का विस्तार करने से स्थानीय लोगों को किस प्रकार से रोजगार मिलेगा। पहले मॉडल मल्टीप्लेक्स स्थापित करने की पहल करें। सरकार हर प्रकार से इसमें सहयोग करेगी।
विज्ञापन
