{"_id":"621b03d838f16d07f536ae1f","slug":"chief-minister-shivraj-singh-ghoshi-on-two-day-election-tour-of-uttar-pradesh-public-meetings-in-sikandarpur-and-hata-vidhan-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय चुनावी दौरे पर सीएम: यूपी की घोषी, सिकंदरपुर और हाटा विधानसभा में जनसभा को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर सीएम: यूपी की घोषी, सिकंदरपुर और हाटा विधानसभा में जनसभा को करेंगे संबोधित
Sun, 27 Feb 2022 10:23 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:23 AM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे, सीएम यूपी के घोषी, सिकंदरपुर और हाटा विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
यूपी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार से दो उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे, जहां सीएम 3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तरप्रदेश की घोषी, सिकंदरपुर और हाटा विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे घोषी विधानसभा के मऊ में बीजेपी प्रत्याशी विजय राजभर, दोपहर 2 बजे सिकंदरपुर विधानसभा के बलिया में बीजेपी प्रत्याशी संजय यादव और दोपहर 3.30 बजे हाटा विधानसभा के कुशीनगर में बीजेपी प्रत्याशी मोहन शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री 28 फरवरी को तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करेंगे।
उत्तरप्रदेश में 403 सीटों पर 7 चरण में मतदान हो रहा है। आज पांचवे चरण का मतदान जारी है। इसके बाद छठवें चरण का मतदान 3 मार्च और सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। चुनाव परिणाम 10 मार्च को आएंगे।