फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   When she didn't make a mutton her husband beat her husband IN Chhindwara

Chhindwara: मटन नहीं बनाया तो पति ने की मारपीट, थाने में महिला ने दर्ज कराई पति के खिलाफ FIR

Sat, 21 Sep 2024 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Sep 2024 09:23 PM IST
सार

MP Crime: अमरवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अनोखा मामला सामने आया, जहां पर एक पत्नी  द्वारा मटन न बनाने को लेकर पति ने उसको बुरी तरह पिटाई कर दी। जिसके बाद पत्नी ने थाने में पहुंचकर पति की रिपोर्ट लिखवा दी।

विज्ञापन
When she didn't make a mutton her husband beat her husband IN Chhindwara
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अमरवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अनोखा मामला सामने आया, जहां पर एक पत्नी  द्वारा मटन न बनाने को लेकर पति ने उसको बुरी तरह पिटाई कर दी। जिसके बाद पत्नी ने थाने में पहुंचकर पति की रिपोर्ट लिखवा दी। जिस पर पुलिस ने पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमरवाड़ा थाना अंतर्गत साफाढाना के ग्राम साजवा में अनुसुईया पवार उम्र 30 साल ने बताया कि शुक्रवार रात उसके पति रामसिंह पिता मेहतू पवार ने मटन न बनाने की बात पर पहले तो उसे गंदी-गंदी गालियां दी। जिसके बाद उसे लाते घूसों से मारा, वहीं जब वह जान बचाकर भागी तो उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली। अमरवाड़ा पुलिस द्वारा महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ धारा 296,115(2) 118(1) 351(3) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।
विज्ञापन


महिला ने बताया आए दिन विवाद करता है पति
टीआई से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त महिला के आरोप था कि उसका पति आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। घटना के दिन भी वह शराब के नशे में था तथा नॉनवेज बनाने की मांग कर रहा था। पत्नी ने इनकार किया तो उसकी तबीयत से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed