{"_id":"67a43539be166b94e707cbb2","slug":"the-young-man-committed-suicide-and-wrote-on-the-door-and-held-six-people-responsible-for-hanging-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2598719-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: दरवाजे पर सुसाइड नोट लिखकर युवक ने लगाई फांसी, पांच लोगों को ठहराया अपनी मौत का जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: दरवाजे पर सुसाइड नोट लिखकर युवक ने लगाई फांसी, पांच लोगों को ठहराया अपनी मौत का जिम्मेदार
Thu, 06 Feb 2025 04:25 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 04:25 PM IST
सार
सब-इंस्पेक्टर नारायण सिंह बघेल ने बताया कि युवक ने दरवाजे पर सुसाइड का कारण लिखा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए 5 लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घरेलू कलह में महिला ने की आत्महत्या
विस्तार
छिंदवाड़ा के बुधवारी बाजार में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले युवक ने अपने घर के दरवाजे पर पांच लोगों के नाम लिखे और उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर से ही अमित प्रजापति (40) पिता सतीश प्रजापति अपने घर में था। रात करीब 8 बजे उसकी मौसी कमला बाई जब उसके घर पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़कर देखा तो अमित फांसी पर लटका था। मौसी कमला बाई ने कोतवाली थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
सब-इंस्पेक्टर नारायण सिंह बघेल ने बताया कि युवक ने दरवाजे पर सुसाइड का कारण लिखा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए 5 लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम सुसाइड नोट और दरवाजे पर लिखे अक्षरों की जांच कर रही है। अमित ने अपने घर के दरवाजे पर लिखा था- "मैं अमित प्रजापति, मुझे इन लोगों ने मिलकर मारा है। दामोदर बैरागी, कृष्ण बैरागी, भूमि पप्पी बैरागी, आकाश इरपाचे, शिवकुमारी उर्फ सपना इरपाचे, ये लोग मेरी मौत का कारण हैं।"
विज्ञापन
नशे का आदी था युवक
अमित प्रजापति अपने पिता और भाई से अलग बुधवारी बाजार में अकेला रहता था। वह नशे का आदी था और पुताई का काम करता था। कुछ दिनों पहले काम के दौरान हुए हादसे में उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए थे। पुलिस के अनुसार, 4 महीने पहले अमित के खिलाफ अभद्रता और मारपीट का मामला दर्ज किया गया था।
