फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The officer's disobedience was heavy, the superintendent of police lined up the village TI.

Chhindwara News: पुलिस अधीक्षक ने देहात टीआई को लाइन हाजिर किया, निगम अध्यक्ष सोनू मागो पर केस दर्ज

Fri, 15 Aug 2025 09:24 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 15 Aug 2025 09:24 AM IST
सार

आदेशों की अनदेखी पर छिंदवाड़ा देहात थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत को प्रभारी पुलिस अधीक्षक गुप्ता ने लाइन अटैच कर दिया। विश्व आदिवासी दिवस पर डीजे व हथियार प्रदर्शन और यूरिया मामले में कार्रवाई न करने पर यह कदम उठाया गया।

विज्ञापन
The officer's disobedience was heavy, the superintendent of police lined up the village TI.
देहात थाना

विस्तार

दो आदेशों पर त्वरित अमल न करना छिंदवाड़ा जिले के देहात थाना प्रभारी को महंगा पड़ गया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। उनके स्थान पर फिलहाल कोई नियुक्त नहीं की गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने टीआई गोविंद सिंह राजपूत को लाइन भेज दिया है। उनका कहना है कि पिछले दिनों विश्व आदिवासी दिवस पर शहर में आयोजन के दौरान पूरे शहर में जमकर हथियार लहराए गए और डीजे भी बिना अनुमति के बजाए जा रहे थे। इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन टीआई ने अमल नहीं किया। इसी तरह यूरिया मामले में भी मौके पर भीड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, परंतु टीआई ने न तो तत्काल मामला दर्ज किया और न ही लोगों को हटाया। इसके साथ ही अन्य मामलों की शिकायतें भी मिल रही थीं, जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: किले में कैद थे 370 फिरंगी, बाहर क्रांतिकारियों का डेरा, सात माह बाद ऐसे बचे
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन डीजे संचालक, सोनू मागो पर भी केस दर्ज
जिस लापरवाही का हवाला देकर पुलिस अधीक्षक ने देहात थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत को हटाया है, उन्हीं मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, विश्व आदिवासी दिवस पर बिना अनुमति डीजे बजाने पर तीन डीजे संचालकों पर मामला दर्ज किया गया। वहीं, यूरिया मामले में परासिया रोड पर प्रदर्शन करने को लेकर देहात थाने में नगर निगम अध्यक्ष सोनू मागो, गगन चौधरी सहित 50–60 लोगों के खिलाफ धारा 285, 126(2), 189(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: 21 लाख का घर बनवाया, हथेलियां बिछाकर शहीद की मां को कराया प्रवेश, देखिए दिल छू लेने वाली तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed