MP Fire News: छिंदवाड़ा में रुई से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, दो लाख रुपये का हुआ नुकसान; दमकल ने पाया काबू
छिंदवाड़ा के छोटा तालाब क्षेत्र में रुई से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में करीब 2 लाख का नुकसान हुआ है।
विस्तार
छिंदवाड़ा शहर के व्यस्त छोटा तालाब क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। हुसैन ग्राउंड के सामने स्थित एक गोदाम के बाहर खड़े रुई से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा ट्रक उसकी चपेट में आ गया और इलाके में हड़कंप मच गया।
धुआं उठा, फिर भड़क गई आग
जानकारी के अनुसार ट्रक में भरी रुई को गोदाम में उतारा जा रहा था। इसी दौरान ट्रक के भीतर से धुआं उठता दिखाई दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया। रुई अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग लगते ही वहां मौजूद मजदूरों और आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। पूरे क्षेत्र में घना धुआं फैल गया, जिससे कुछ समय के लिए हालात तनावपूर्ण हो गए।
पढ़ें; उज्जैन में बड़ा फर्जीवाड़ा: महाकाल भस्म आरती में VIP एंट्री के लिए फर्जी IAS बना युवक गिरफ्तार, ऐसे खुली पोल
स्थानीय लोगों की सूझबूझ आई काम
चिंगारी बनी वजह
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रक खाली करने के दौरान किसी चिंगारी या घर्षण के कारण आग लगी। रुई जैसी ज्वलनशील सामग्री होने से आग तेजी से फैल गई।आग बुझाने के दौरान पानी डालने से ट्रक में भरी पूरी रुई खराब हो गई। इस घटना में लगभग 2 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद पुलिस और फायर विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
