फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Crime Wife murdered due to suspicion of character police is investigating case

Chhindwara Crime: चरित्र संदेह के चलते पत्नी की हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच

Sat, 24 Aug 2024 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2024 08:30 PM IST
सार

चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी। राजलवाड़ी में चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Chhindwara Crime Wife murdered due to suspicion of character police is investigating case
पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के ग्राम राजलवाड़ी में एक शख्स ने चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी की सब्जी काटने वाले चाकू से हत्या कर दी। घटना 23 अगस्त दोपहर करीब 2.40 बजे की है। मृतका के पिता अतरलाल उइके और भाई रितेश उइके रक्षाबंधन त्योहार पर उसके घर रुके थे।

विज्ञापन


मृतिका की बहू रीना उइके ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सास ममता घर में बैठी थी। तभी ससुर रामे ने चरित्र संदेह को लेकर विवाद किया और घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद सास खेत में खाद डालने गई और दोपहर एक बजे वापस घर आ गई। इसके बाद ससुर भी घर आ गए और फिर से चरित्र को लेकर गाली-गलौज करने लगे। सास घर से बाहर आंगन में जाकर बैठ गई।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे मृतका के पिता और भाई घर जाने के लिए निकले तो वह भी बाहर निकलकर सास के पीछे जाकर खड़ी हो गई। तभी ससुर रामे घर के अंदर से हाथ में धारदार चाकू लेकर बाहर आए और सास को पीठ में चाकू मार दिया। सास घायल होकर मूरत रघुवंशी के घर में जाकर छुप गई। ससुर भी उसके पीछे दौड़े। मृतका और उसके पिता सास को बचाने के लिए मूरत के घर गए तो ससुर वहां से भाग गया। सास को ज्यादा खून बह रहा था तो उसे सरकारी अस्पताल चौरई लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed