{"_id":"67d798d26f8b157fe80b40d6","slug":"guard-and-operators-held-hostage-in-toilet-with-guns-incident-of-power-substation-in-sanwari-miscreants-take-away-isolators-of-nine-pieces-of-copper-major-incident-averted-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2732853-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: बंदूक दिखाकर गार्ड व ऑपरेटरों को शौचालय में बंधक बनाया, नौ नग कॉपर के आइसोलेटर ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: बंदूक दिखाकर गार्ड व ऑपरेटरों को शौचालय में बंधक बनाया, नौ नग कॉपर के आइसोलेटर ले गए बदमाश
Mon, 17 Mar 2025 10:07 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 10:07 AM IST
सार
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के 132 केवी उपकेन्द्र पटनिया में 6-7 बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड और ऑपरेटरों को बंधक बनाकर 1.80 लाख रुपये की कॉपर रॉड लूट ली। पुलिस ने इसे चोरी मानकर मामला दर्ज किया। जूनियर इंजीनियर की सतर्कता से घटना का खुलासा हुआ, बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
सावरी चौकी
- फोटो : credit
विस्तार
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के 132 केवी उपकेन्द्र पटनिया में देर रात 6-7 अज्ञात बदमाशों ने बंदूक और लोहे की रॉड दिखाकर डकैती की। आरोपियों ने सुरक्षा गार्ड नंदकिशोर चंद्रवंशी और ऑपरेटर रामप्रसाद गाडरे व नितेश पवार को बंधक बनाकर उनके मोबाइल फोन छीन लिए और उन्हें शौचालय में बंद कर दिया। इसके बाद स्टोर रूम का ताला तोड़कर 9 नग 132 केवी आइसोलेटर कॉपर रॉड चुरा ली, जिसकी कीमत लगभग 1.80 लाख रुपये बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- ग्वालियर में रिश्तों का कत्ल, भाई और भतीजों ने ही चाचा की चाकू घोंपकर कर दी हत्या, वजह बस इतनी
जूनियर इंजीनियर की सतर्कता से हुआ खुलासा
डकैती का खुलासा रात 2:30 बजे तब हुआ जब जूनियर इंजीनियर आकस्मिक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने कंट्रोल रूम और यार्ड में किसी कर्मचारी को न देखकर आवाज लगाई, जिससे शौचालय से दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। तुरंत कनिष्ठ यंत्री ने सहायक यंत्री को सूचना दी और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
हालांकि, सांवरी पुलिस ने इस डकैती को चोरी मानते हुए मामला दर्ज किया और चोरी की गई कॉपर रॉड की कीमत 81 हजार रुपये बताई। इस पर धारा 331(4) व 305 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
ये भी पढ़ें- युवक को घर से बुलाकर की थी निर्मम हत्या, विशेष सत्र न्यायाधीश ने दी इतनी वर्षों की कठोर सजा
हर घंटे अपडेट अनिवार्य, पर नहीं हुआ था अपलोड
132 केवी उपकेन्द्र में सुरक्षा के लिए हर घंटे व्हाट्सएप पर फोटो अपडेट करने की अनिवार्यता है। लेकिन रात 1:11 बजे के बाद 2:15 बजे तक कोई भी अपडेट नहीं किया गया, जिससे उपकेन्द्र प्रभारी कनिष्ठ यंत्री आदेश कुमार मर्सकोले को संदेह हुआ और उन्होंने निरीक्षण करने का निर्णय लिया, जिससे मामला उजागर हुआ।
तीन घंटे तक बंधक रहे कर्मचारी, बड़ा हादसा टला
मध्यप्रदेश ट्रांसको के कर्मचारियों ने बताया कि तीन घंटे तक तीनों कर्मचारी शौचालय में बंद रहे। इस दौरान अगर कोई तकनीकी फॉल्ट हो जाता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। उपकेन्द्र में गड़बड़ी होने पर सुधार कार्य में तीन से चार महीने लग सकते थे। सौभाग्य से, इस बड़ी घटना को समय रहते टाल दिया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन