{"_id":"67d7a1a5a1aff235d50f6755","slug":"gwalior-news-murder-of-relations-in-gwalior-brother-and-nephews-killed-uncle-by-stabbing-him-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: ग्वालियर में रिश्तों का कत्ल, भाई और भतीजों ने ही चाचा की चाकू घोंपकर कर दी हत्या, वजह बस इतनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: ग्वालियर में रिश्तों का कत्ल, भाई और भतीजों ने ही चाचा की चाकू घोंपकर कर दी हत्या, वजह बस इतनी
Mon, 17 Mar 2025 09:44 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 17 Mar 2025 09:44 AM IST
सार
ग्वालियर में पुलिस से मुखबिरी के शक में भाई और भतीजों ने चाचा शंकर पवार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बीच-बचाव में बेटा और आरोपी की पत्नी घायल हुए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि तीन फरार हैं। हत्या की वजह रंजिश और लेन-देन विवाद बताई जा रही है।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां पुलिस से मुखबिरी के शक में एक व्यक्ति की उसके ही भाई और भतीजों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस हमले में बीच-बचाव करने आए मृतक के बेटे और आरोपी की पत्नी भी घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र के नांदेड़ निवासी शंकर उर्फ खारग पवार कुछ साल पहले मध्य प्रदेश के सेंधवा में रहने लगा था। कुछ महीने पहले वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ग्वालियर के मेला ग्राउंड इलाके में आकर बस गया था। रविवार को शंकर का भाई डेमपिया पवार, बेटा जगदीश पवार, भतीजा अंकुश पवार और आरोपी की पत्नी रेखा पवार उससे मिलने आए थे। बातचीत के दौरान अचानक ही जगदीश और अंकुश ने चाकू निकालकर शंकर पर हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें- युवक को घर से बुलाकर की थी निर्मम हत्या, विशेष सत्र न्यायाधीश ने दी इतनी वर्षों की कठोर सजा
विज्ञापन
बचाने आए बेटे और आरोपी की पत्नी को भी चाकू लगे
अपने पिता को बचाने के लिए शंकर का बेटा योगेश और आरोपी की पत्नी रेखा आगे आए, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी चाकू मारकर घायल कर दिया। शंकर की हालत गंभीर थी, जिसे पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल योगेश और रेखा को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
लेन-देन और मुखबिरी का शक बनी वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों को शक था कि शंकर उनकी पुलिस को मुखबिरी करता था। इसी संदेह के चलते उन्होंने उसकी हत्या कर दी। वहीं, दूसरी कहानी यह भी सामने आई कि शंकर और आरोपियों के बीच लेन-देन का पुराना विवाद था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मृतक शंकर खुद भी आपराधिक प्रवृत्ति का था और उस पर हत्या सहित कई अन्य गंभीर मामले दर्ज थे।
ये भी पढ़ें- बंद कमरे में चल रही थी धर्मांतरण की सभा तभी पहुंच गई पुलिस, एक शिक्षक सहित दो गिरफ्तार
एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि डेमपिया, जगदीश और रेखा पवार फरार हैं। सीएसपी मुरार राजीव जंगले के अनुसार, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन