फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Film singer Ritu Pathak to visit Chhindwara today Guraiya Naka to perform at Maharaja's court in Chhindwara

MP News: आज छिंदवाड़ा आएंगी गायिका ऋतु पाठक, गणपति महाराजा के दिव्य दरबार में देंगी प्रस्तुति

Sat, 14 Sep 2024 10:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Sep 2024 10:08 AM IST
सार

ऋतु पाठक छिंदवाड़ा में दूसरी बार आ रही हैं। इससे पहले वे सिंगोड़ी में आयोजित देवी जागरण में आ चुकी हैं। आज वह बप्पा के दरबार में धार्मिक गीतों की प्रस्तुति देंगी।  

विज्ञापन
Film singer Ritu Pathak to visit Chhindwara today Guraiya Naka to perform at Maharaja's court in Chhindwara
गायिका ऋतु पाठक

विस्तार

देश की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका और प्लेबैक सिंगर ऋतु पाठक आज शनिवार को गणराज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गौरैया नाका पर स्थापित भगवान श्री गणेश छिंदवाड़ा के महाराजा के दिव्य दरबार में अपने भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति देंगी। बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी सुमधुर आवाज देने वाली मुंबई की मशहूर प्लेबैक सिंगर, जिनके गाने जैसे "देवा श्री गणेशा" और "जलेवी बाई" सुपरहिट हो चुके हैं, छिंदवाड़ा के महाराजा के दिव्य दरबार में आज रात 8 बजे अपनी हाजिरी लगाएंगी। ऋतु पाठक ने विशेष रूप से एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से अपने कार्यक्रम में आने का आग्रह किया है। ऋतु पाठक के कार्यक्रम को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है, लोगों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन


छिंदवाड़ा में दूसरी बार
ऋतु पाठक छिंदवाड़ा में दूसरी बार आ रही हैं। इससे पहले वह सिंगोड़ी में आयोजित देवी जागरण में भी आ चुकी हैं। आज वह बप्पा के दरबार में धार्मिक गीतों की प्रस्तुति देंगी। गणराज वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने इस कार्यक्रम में आने का विशेष अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed