फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Police arrest young man for allegedly sexually assaulting an innocent girl

Chhindwara News: पुताई करने वाले युवक ने मासूम बच्ची से की अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 25 Mar 2025 09:01 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 25 Mar 2025 09:01 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले में पुताई करने वाले एक युवक ने चार साल की बच्ची से के साथ अश्लील हरकत कर दी, इससे वह सहम गई। परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने घटना की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Chhindwara: Police arrest young man for allegedly sexually assaulting an innocent girl
थाना

विस्तार

छिंदवाड़ा में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां पुताई करने वाले युवक ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर दी। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र उर्फ छोटू भिकम विश्वकर्मा (26) युवक घरों में पुताई का काम करता है। सोमवार को एक घर में काम के दौरान उसने मासूम बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ गंदी हरकत कर दी। घटना के बाद बच्ची डरी और सहमी हुई थी। परिजनों ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। मंगलवार को पीड़ित बच्ची के परिजनों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भावना सिंह हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, नही आए गिरफ्त में
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली थाना निरीक्षक उमेश गोल्हानी ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेंद्र उर्फ छोटू भिकम विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।  

ये भी पढ़ें: इस सीजन में पहली बार 40 डिग्री पहुंचा पारा, मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी, दो दिन बाद चलेगी लू

ये वीडिया भी देखिए...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed