{"_id":"66e1a3186e4be218090785f2","slug":"3-divorce-victim-climbs-top-floor-3-storey-building-in-mansarovar-complex-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2094231-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: तीन तलाक से पीड़ित महिला तीन मंजिला बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर चढ़ी, जानें फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: तीन तलाक से पीड़ित महिला तीन मंजिला बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर चढ़ी, जानें फिर क्या हुआ
Wed, 11 Sep 2024 07:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 07:52 PM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले में तीन तलाक से पीड़ित महिला तीन मंजिला बिल्डिंग की टॉप फ्लोर पर चढ़ गई। इस दौरान लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के मानसरोवर परिसर में उस समय हड़कंप मच गया। जब यहां परिसर में एक मुस्लिम महिला हाथ में तख्ती लेकर तीसरे फ्लोर पर चढ़ गई और यहां से अपने पति के द्वारा उसे तलाक देने की समस्या की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षण करने लगी। इससे पहले की महिला कोई और कदम उठाती, सूचना मिलते ही तत्काल कुंडीपुरा पुलिस और सीएसपी ने मौके पर पहुंचकर महिला को नीचे उतारा और उसे धर्मटेकड़ी चौकी लेकर गए। जहां उसके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दरअसल, महिला कुंडीपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहती है, जिसने अपने पति पर तीन तलाक और दहेज प्रताड़ना, मारपीट आदि का आरोप लगाया है। महिला का कहना है, उसकी शिकायत पुलिस नहीं सुन रही है, जिसके कारण महिला आज मानसरोवर कांप्लेक्स के तीसरे फ्लोर पर चढ़ गई और हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी। युवती ने बताया कि उसका विवाह विगत दिनांक 11 मई 2024 को मुस्लिम रीति-रिवाज से छिंदवाड़ा के स्थानीय लॉन में तामिया के बिजोरी निवासी युवक के साथ हुआ था।
विज्ञापन
विवाह के बाद से ही उसका पति, जेठ, सास, ननद आदि दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसे जान से मारने की कोशिश की गई, तभी से प्रताड़ित युवती अपने मायके में रह रही है। इसी तारतम्य में विवाह के ठीक तीन महीने बाद ससुराल पक्ष से पीड़िता का पति, जेठ, ननद आदि उसके मायके में आकर खूब वाद-विवाद करने लगे। जहां उनके पति ने युवती को तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस मामले में धर्म टेकड़ी चौकी प्रभारी महेंद्र शाक्य का कहना है कि वह इस मामले में जांच कर रहे हैं। जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध मामला कायम किया जाएगा। वहीं, संबंधित महिला अपनी मां के साथ पुलिस के पास बैठी है तथा मामले की शिकायत दर्ज कर रही है।
