{"_id":"64bbd78d56a8a8ac8a0472c9","slug":"chhindwara-news-saas-and-bahu-scorched-due-to-lightning-three-goats-died-in-damua-hariyagarh-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: आकाशीय बिजली गिरने से सास-बहू झुलसी, दमुआ के हरियागढ़ में तीन बकरियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: आकाशीय बिजली गिरने से सास-बहू झुलसी, दमुआ के हरियागढ़ में तीन बकरियों की मौत
Sat, 22 Jul 2023 06:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 22 Jul 2023 06:50 PM IST
सार
Chhindwara News: छिंदवाड़ा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से हादसा हुआ है। हादसे में बिजली की चपेट में आने से सास-बहू झुलस गईं। वहीं, दमुआ एरिया के तहत आने वाले हरियागढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन बकरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मानसूनी बारिश के साथ आकाशीय बिजली का कहर लगातार बढ़ रहा है। छिंदवाड़ा जिले में दमुआ के हरियागढ़ में एक ऐसे ही हादसा सामने आया, जहां खेत में अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे सास-बहू बुरी तरह से झुलस गई। वहीं तीन बकरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीआई नर्रे के मुताबिक, दीपिका बट्टी अपनी सास भुटटो बट्टी के साथ अपने ही खेत में काम कर रही थी। इस दौरान बारिश आते समय वह खेत में बने मकान में जाकर छुप गई, वहां बने पेड़ पर अचानक आकाशी बिजली गिर गई, जिससे दोनों बुरी तरह से झुलस गई। वहीं, पेड़ के नीचे बंधी तीन बकरियों की इस आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज...
पुलिस के मुताबिक, आकाशीय बिजली की घटना के बाद बुरी तरह से झुलसी सास-बहू को तत्काल शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, आकाशीय बिजली की घटना से वह आंशिक रूप से झुलसी हैं। बकरियों की मौत होने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
