फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Farmers are getting one rupee per kg for tomatoes

Chhindwara: किसानों को एक रुपये किलो बेचना पड़ रहा टमाटर, मजदूरी भी नहीं निकल पा रही

Fri, 23 Dec 2022 11:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 23 Dec 2022 11:13 PM IST
सार

दिसंबर, जनवरी में टमाटर की ज्यादा पैदावार होने के कारण डिमांड कमजोर हो जाती है। इसी कारण किसानों को टमाटर के ठीक दाम नहीं मिल पाते।

विज्ञापन
Chhindwara: Farmers are getting one rupee per kg for tomatoes
किसानों को टमाटर की मजदूरी निकालना भी भारी पड़ रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में टमाटर की अधिक पैदावार किसानों के लिए मुसीबत बन गई। दिसंबर में जहां टमाटर के ठीकठाक भाव मिलते थे, अब एक रुपये किलो में बिक रहा है। किसान टमाटर की तुड़ाई भी नहीं निकाल पा रहे हैं। वहीं फुटकर बाजार में टमाटर दस रुपये किलो ही बिक रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि इस बार टमाटर की पैदावार अच्छी हुई है। पर भाव नहीं मिल रहे हैं। किसान का कहना है कि टमाटर की खेती में  प्रति एकड़ में एक लाख रुपये की लागत आती है। मजदूरी भी 300 रुपये हो गई है। 20 रुपये से 60 रुपये कैरेट में बिकने वाले टमाटर से मजदूरी निकालना मुश्किल है। बता दें कि जिले में लगभग 10 हजार हेक्टेयर में टमाटर की पैदावार होती है। दिसंबर, जनवरी में टमाटर की ज्यादा पैदावार होने के कारण डिमांड कमजोर हो जाती है। इसी कारण किसानों को टमाटर के ठीक दाम नहीं मिल पाते। 
विज्ञापन


हार्टिकल्चर विभाग के उप संचालक एम एल उईके का कहना है कि इन दिनों टमाटर की पैदावार ज्यादा होने की वजह से किसानो को उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। टमाटर की पैदावार करने वाले किसान घाटे से बचने के लिए सरकारी अनुदान प्राप्त कर प्रोसेसिंग यूनिट के प्रोजेक्ट के तहत मुनाफा कमा सकता है। सॉस, कैचप, पेस्ट, कैरी बनाकर विधिवत रख लें तो आगामी समय में किसानों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। इसके लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के तहत 30 लाख के लोन में 10 लाख का अनुदान देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed