{"_id":"62777eb448cea62f1a06d244","slug":"chhindwara-deadly-attack-on-youth-due-to-land-dispute-kidnapped-in-car-and-thrashed-left-midway-and-fled","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिंदवाड़ा: जमीनी विवाद के चलते युवक पर जानलेवा हमला, कार में अगवा कर मार पीट की, बीच रास्ते में छोड़कर भाग गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिंदवाड़ा: जमीनी विवाद के चलते युवक पर जानलेवा हमला, कार में अगवा कर मार पीट की, बीच रास्ते में छोड़कर भाग गए
Sun, 08 May 2022 01:56 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 08 May 2022 01:56 PM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले के चांद ग्राम वाड़ीवाड़ा में जमीनी विवाद के चलते एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मारपीट में शामिल कुछ बदमाशों को राउंड अप किया है। कुछ अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
जमीनी विवाद में युवक से मारपीट (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक के साथ अगवा कर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना जिले के चांद ग्राम वाड़ीवाड़ा की बताई जा है। जानकारी के अनुसार बदमाश युवक को अपनी कार में बैठाकर अगवा कर ले गए और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट के बाद बदमाश उसे बीच रास्ते में ही घायल अवस्था में छोड़कर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही चांद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां से युवक को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को नागपुर रैफर किया गया है।
चांद टीआई धमेंद्र कुशराम के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम की है। ग्राम परसोली निवासी गोपाल पिता ताल्हन रघुवंशी अपनी बाइक से चांद से परसोली लौट रहा था, तभी ग्राम वाड़ीवाड़ा निवासी विपिन वर्मा, हरिनारायण वर्मा, पंकज वर्मा सहित अन्य लोगों ने उसकी बाइक रोक ली और उसे बाइक उसे उतारकर बोलेरो गाड़ी में बैठाकर अपने घर ले गए, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और घायल अवस्था में छोड़ दिया।
पुलिस ने आरोपी विपिन वर्मा, पंकज वर्मा, हरिनारायण वर्मा, एवं 4 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 341, 342, 503, 34 के तहत प्रकरण कायम कर कुछ आरोपियों को राउंडअप कर लिया है। टीआई ने बताया कि मामले में जांच जारी है। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।