{"_id":"64cfdb5cf5814aca9a020aa3","slug":"chhatarpur-street-dog-entered-cm-s-program-shivraj-s-speech-continued-from-the-stage-dog-kept-barking-below-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम के कार्यक्रम में घुस आया स्ट्रीट डॉग, मंच से शिवराज का भाषण चलता रहा, नीचे भौंकता रहा कुत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम के कार्यक्रम में घुस आया स्ट्रीट डॉग, मंच से शिवराज का भाषण चलता रहा, नीचे भौंकता रहा कुत्ता
Sun, 06 Aug 2023 11:11 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:11 PM IST
सार
नौगांव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंच से भाषण दे रहे थे उसी वक्त कड़ी सुरक्षा के बीच एक स्ट्रीट डॉग मंच के पास पहुंच गया। मंच से भाषण चल रहा था, नीचे कुत्ता भौंक रहा था।
विज्ञापन
सीएम के भाषण के दौरान भौंकता रहा स्ट्रीट डॉग।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार की शाम नौगांव में विकास पर्व के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। यहां पर उन्होंने कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इसी बीच जिस वक्त मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंच से भाषण दे रहे थे उसी वक्त कड़ी सुरक्षा के बीच एक स्ट्रीट डॉग मंच के पास पहुंच गया। मंच से भाषण चल रहा था, नीचे कुत्ता भौंक रहा था। घटना के बीच तब ठहाके लगाने लगे जब सीएम ने कहा उसे मत निकालो, सुनने दो उसे भी।
दरअसल सीएम के कार्यक्रम में कुत्ता घुस आने से अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी एवं अन्य लोगों ने घुसकर आए डॉग को बाहर निकालने के लिए जद्दोजहद शुरू कर दी। काफी देर की मशक्कत के बाद आखिरकार एक कर्मचारी ने कुत्ते को पकड़ा और उसे बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
भाषण के दौरान भौंकता रहा
पंडाल के अंदर मंच के पास बने बैरिकेड्स के अंदर स्ट्रीट डॉग तब लोगों की नज़रों में आया जब उसने भाषण के दौरान भौंकना शुरू कर दिया। सुरक्षा में तैनात कुछ गनर उसे वहां से हटाने की कोशिश करने लगे तभी एक कर्मचारी अंदर आया और उसका मुंह दबा कर बाहर ले गया।
जब सीएम बोले उसे भी सुनने दो..
काफी देर की मशक्कत के बाद जब सुरक्षा कर्मी स्ट्रीट डॉग को बाहर लेकर जा रहे थे। तब मंच से शिवराज सिंह ने कहा कि उसे भी सुनने दो क्यों बाहर ले जा रहे हो।

सीएम के कार्यक्रम में घुस आया स्ट्रीट डॉग, मंच से शिवराज का भाषण चलता रहा, नीचे भौंकता रहा कुत्ताhttps://t.co/fAnUo3sdF2 pic.twitter.com/vCOygDZRYs
— Dinesh Sharma (@dinesh6186) August 6, 2023