{"_id":"631889b4ace40202b34daab0","slug":"chhatarpur-patwari-was-taking-bribe-of-eight-thousand-in-lieu-of-land-demarcation-sagar-lokayukta-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: जमीन सीमांकन के बदले पटवारी ले रहा था आठ हजार की रिश्वत, सागर लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: जमीन सीमांकन के बदले पटवारी ले रहा था आठ हजार की रिश्वत, सागर लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार
Wed, 07 Sep 2022 05:38 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 07 Sep 2022 05:38 PM IST
सार
सागर लोकायुक्त को किसान विजय सिंह राठौर ने शिकायत की थी। उसने बताया कि जमीन सीमांकन के लिए वह पटवारी रोहित कुमार से मिला था। रोहित कुमार नौगांव तहसील के ग्राम मचा में पदस्थ है। वह इस काम के बदले आठ हजार रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। ये किसान से जमीन सीमांकन के बदले में आठ हजार की रिश्वत मांग रहा था। तीन सालों से किसान पटवारी के चक्कर काट रहा था। पहले भी दो बार पांच-पांच हजार रुपये ले चुका है।
जानकारी के अनुसार सागर लोकायुक्त को किसान विजय सिंह राठौर ने शिकायत की थी। उसने बताया कि जमीन सीमांकन के लिए वह पटवारी रोहित कुमार से मिला था। रोहित कुमार नौगांव तहसील के ग्राम मचा में पदस्थ है। वह इस काम के बदले आठ हजार रुपये मांग रहा था। विजय ने बताया कि तीन साल से मैं पटवारी के चक्कर काट रहा हूं। पहले भी वह पांच-पांच हजार रुपये ले चुका है पर काम नहीं कर रहा था। इस बार फिर उसने आठ हजार रुपये मांगे थे। इस पर मैंने सागर लोकायुक्त को शिकायत कर दी।
लोकायुक्त ने शिकायत की पड़ताल के बाद पटवारी को पकड़ने के लिए ट्रैप तैयार किया। लोकायुक्त टीम ने बताया कि मामला छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र का है। नौगांव तहसील के ग्राम मचा में पदस्थ पटवारी रोहित कुमार वार्ड नंबर 20 के डिस्लेरी रोड पर रहता है। योजना बनाकर शिकायतकर्ता विजय सिंह को पटवारी के पास भेजा गया। जैसे ही उसने पटवारी रोहित को आठ हजार रुपये दिए, लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।